महिलाएं पुरुषों से किसी क्षेत्र में कम नहीं

संवाद सहयोगी कोंच मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत एक महिला सुरक्षा सम्मान संगोष्ठी का आयोजन ि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 08:24 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 08:24 PM (IST)
महिलाएं पुरुषों से किसी क्षेत्र में कम नहीं
महिलाएं पुरुषों से किसी क्षेत्र में कम नहीं

संवाद सहयोगी, कोंच : मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत एक महिला सुरक्षा सम्मान संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

ग्रामीण महिलाओं को मिशन शक्ति की ताकत को बताते हुए पुलिस उपनिरीक्षक रानी गुप्ता ने ब्लॉक सभागार में हुए कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि महिलाएं किसी भी मामले में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। आज सोच बदल चुकी है लोग लड़कियों को साक्षर करा रहे हैं। हर क्षेत्र में महिलाएं नौकरी भी कर रही हैं। उन्होंने पुलिस में महिलाओं के हितार्थ बनाए गए कानूनों की जानकारी दी। डीपीआरओ अभय कुमार यादव, मिशन शक्ति कार्यक्रम हर एक गांव में करने को कहा। इस दौरान बीडीओ शुभम बरनबाल, एडीओ विपिन गुप्ता, नरेश दुबे, कविता, विनीता, रानी, आरती आदि महिलाएं मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी