बारिश में दीवार गिरने से महिला की मौत, पड़ोसी घायल

संवाद सहयोगी कालपी बीते तीन दिनों से क्षेत्र में हो रही बारिश अब लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। उसरगांव में 45 वर्षीय महिला की दीवार गिरने से दबकर मौत हो गई। वहीं पड़ोसी युवक घायल हो गया। घटना की जानकारी होते ही उपजिलाधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 05:31 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 05:31 PM (IST)
बारिश में दीवार गिरने से महिला की मौत, पड़ोसी घायल
बारिश में दीवार गिरने से महिला की मौत, पड़ोसी घायल

संवाद सहयोगी, कालपी : बीते तीन दिनों से क्षेत्र में हो रही बारिश अब लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। उसरगांव में 45 वर्षीय महिला की दीवार गिरने से दबकर मौत हो गई। वहीं पड़ोसी युवक घायल हो गया। घटना की जानकारी होते ही उपजिलाधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे।

तहसील क्षेत्र में दो दिनों से रुक रुक कर बारिश हो रही है जिससे ग्रामीण अंचलों में लोगों को परेशानी हो रही है। सर्वाधिक परेशानी कच्चे घरों में रहने वालों को हो रही है। क्षेत्र के उसरगांव में रामआसरे विश्वकर्मा की 45 वर्षीय पत्नी क्रांति गुरुवार को अपने कच्चे घर की दीवार में मिट्टी लगा रही थी। बारिश की वजह से दीवार कमजोर हो गई थी उसी दौरान अचानक दीवार भरा भराकर गिर गई जिससे महिला दीवार के मलबे में दब गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं पड़ोस में रहने वाले सढू परिहार दीवार गिरने से घायल हो गए। महिला की मौत से उसके घर में चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थलीय निरीक्षण कर घटना की जानकारी ली और पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि रामआसरे की 6 पुत्रियां हैं जिनमें से एक का विवाह हो गया है। उसके पास लगभग तीन बीघा खेत है उसकी पत्नी की मौत से वह और उसकी बेटियां दुखी हैं जिन्हें गांव के लोग ढांढस बंधा रहे हैं। नहीं मिला पीएम आवास

उसरगांव के रामआसरे को यदि प्रधानमंत्री आवास मिला होता तो आज उसकी पत्नी जिदा होती। उसका घर कच्चा होने के बजाय पक्का बना होता और बारिश में उसे कच्चे घर में न रहना पड़ता लेकिन आवास योजना का लाभ न मिलने से रामआसरे के साथ यह अनहोनी हो गई जिसका उसे जिदगी भर मलाल रहेगा।

chat bot
आपका साथी