आसरा आवासों की छतों से छपकता पानी, जिम्मेदार मौन

संवाद सहयोगी जालौन निर्धन बेसहारा लोगों के लिए बनी आसरा कॉलोनी को बने अभी एक वर्ष भी नही

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Mar 2021 05:35 PM (IST) Updated:Tue, 16 Mar 2021 05:35 PM (IST)
आसरा आवासों की छतों से छपकता पानी, जिम्मेदार मौन
आसरा आवासों की छतों से छपकता पानी, जिम्मेदार मौन

संवाद सहयोगी, जालौन : निर्धन बेसहारा लोगों के लिए बनी आसरा कॉलोनी को बने अभी एक वर्ष भी नहीं हो पाया है। एक वर्ष होने से पहले ही छत से पानी टपकने लगा है। पानी निकासी के लिए लगे घटिया पाइपों के कारण कमरों में पानी टपकने लगा है।

चुर्खी रोड पर निर्धन घर विहीन लोगों के लिए आसरा कालोनी बनाई गई है। कालोनी में सात ब्लाक में 84 आवास बने हैं। इन आवासों का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया था। इसके बाद भी जरूरतमंदों को इसमें रहने के लिए भेज दिया है। पिछले वर्ष लाभार्थी आवासों में रहने के पहुंच गए कितु अव्यवस्थाएं आज भी कायम हैं। आवासों में पानी की सप्लाई के पाइप घटिया होने के कारण पानी लीकेज हो रहा है। लीकेज के कारण आवासों में नमी आ गई है। इसके साथ ही आवासों के गंदे पानी की निकासी के लिए लगे सीमेंट के पाइप भी लीकेज हैं जिससे किचन व शौचालयों में पानी टपक रहा है। लाभार्थी चांदनी खातून, अनुराग अग्रवाल, ममता बाथम, राजकुमार सोनी ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत स्थानीय अधिकारियों व ठेकेदार निजाम से भी कितु इसके बाद अव्यवस्थाएं दूर नहीं हुई हैं। इस संबंध में एसडीएम गुलाब सिंह ने कहा कि जल्द ही आवासों की समस्या को दूर कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी