सतोह अंडरपास में भरा पानी, ग्रामीण परेशान

संसू एट सतोह अंडरपास बारिश के समय ग्रामीणों को भारी मुसीबत पैदा कर देती है। लेकिन अभी तक बोरवेल का निर्माण नहीं कराया गया है। दो करोड़ की लागत से अंडरपास का निर्माण कराया गया। फिर भी व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं की जा सकी है। जिसकी वजह से ग्रामीण अंडरपास में पानी भरने के कारण निकल पाते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Jun 2021 07:21 PM (IST) Updated:Mon, 28 Jun 2021 07:21 PM (IST)
सतोह अंडरपास में भरा पानी, ग्रामीण परेशान
सतोह अंडरपास में भरा पानी, ग्रामीण परेशान

संसू, एट : सतोह अंडरपास बारिश के समय ग्रामीणों को भारी मुसीबत पैदा कर देती है। लेकिन अभी तक बोरवेल का निर्माण नहीं कराया गया है। दो करोड़ की लागत से अंडरपास का निर्माण कराया गया। फिर भी व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं की जा सकी है। जिसकी वजह से ग्रामीण अंडरपास में पानी भरने के कारण निकल पाते हैं।

एट थाना क्षेत्र से चार किलोमीटर दूर ग्राम सतोह के गांव किनारे कोंच जाने के लिए अंडरपास बनाया गया। जिससे राहगीरों का मार्ग सुगम हो सके। लेकिन बारिश के समय भारी मुसीबत पैदा कर रहा है। खास कर पांच गांव के लोग अधिक परेशान हो जाते है। जिनमें चांदनी, चंद्रुरा, विलाया, पिडारी व बसोब के लोगों का निकलना होता है। इन लोगों को ट्रैक पार न करना पड़े। इसके लिए रेलवे विभाग ने अंडरपास तो बना दिया। लेकिन अभी तक बोरवेल तक नहीं बन सका है। वहीं दोहरीकरण कार्य भी पूरा होने वाला है। बोले ग्रामीण

अधूरे निर्माण की वजह से राहगीर को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के समय अंडरपास पूरी तरह जलमग्न हो जाता है। पूरे मौजा में वाटर लेवल 10 से 12 फीट हो जाता है। जिससे समस्या उत्पन्न होने लगती है।

महेंद्र सिंह पटेल अंडरपास की गहराई होने की वजह से खेतों का पानी रिसाव करके अंडरपास में भर जाता है। बोरवेल में पानी अंदर नहीं जाता है। गांव के कई बार ट्रैक्टर निकलते समय डूब गये। साथ ही वाहन खड्डे में जाने से लोगों की मौत भी हो गई है। गांव के लोग एवं क्षेत्र से आने वाले राहगीर बेहद परेशान रहते हैं। अंडरपास लोगों को सुविधा नहीं असुविधा दे रहा है। यह पूर्ण रूप से असफल है। जिसमें अब काम की जरूरत है। तभी समस्या का निदान हो सकता है।

विजय तिवारी

chat bot
आपका साथी