शासन से मिले लक्ष्य के सापेक्ष नहीं हो रहा वैक्सीनेशन

जागरण संवाददाता उरई जिले में शासन प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग तक टीकाकरण पर विशेष जोर दे रही है। इसके बावजूद शत फीसद वैक्सीनेशन सभी जगहों पर नहीं हो पा रहा है। कारण यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की अभी भारी कमी है। जिसकी वजह से शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य तक नहीं पहुंच पा रहे है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 06:53 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 06:53 PM (IST)
शासन से मिले लक्ष्य के सापेक्ष नहीं हो रहा वैक्सीनेशन
शासन से मिले लक्ष्य के सापेक्ष नहीं हो रहा वैक्सीनेशन

जागरण संवाददाता, उरई : जिले में शासन प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग तक टीकाकरण पर विशेष जोर दे रही है। इसके बावजूद शत फीसद वैक्सीनेशन सभी जगहों पर नहीं हो पा रहा है। कारण यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की अभी भारी कमी है। जिसकी वजह से शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य तक नहीं पहुंच पा रहे है।

कोरोना को हराना है तो जिले में वैक्सीनेशन की गति को और तेज करने की आवश्यकता है। तभी प्रत्येक घर को सुरक्षित रखा जा सकता है। हालांकि डीएम प्रियंका निरंजन ने आदेश दिए है कि जिन जगहों पर वैक्सीनेशन की प्रगति धीमी है। वहां पर खंड विकास अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों से जानकारी लेकर तेजी लाने के बारबार निर्देश दिए जा रहे हैं, फिर भी व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पा रही है। किसी माह में अभी तक लक्ष्य तक नहीं पहुंचा जा सका है। जिससे संक्रमण का खतरा गांव क्षेत्र में अधिक है। जिले में एक लाख 60 हजार के करीब वैक्सीनेशन हो सका है। वैक्सीनेशन में जितनी तेजी लाई जाएगी। उतना ही लोगों के लिए लाभदायक है। साथ ही शारीरिक दूरी और मास्क जरूरी है। वैक्सीनेशन की कहानी आंकड़ों की जुबानी

तारीख लक्ष्य उपलब्धि

8 जून, 6850, 5388

9 जून, 6850, 4806

10 जून, 6850, 5605

11 जून, 6850, 4816

12 जून, 6850, 5549

15 जून, 6850, 4950

17 जून, 6850, 4850 कोट

जिले में वैक्सीनेशन के गति को बढ़ाने के लिए अब गांव स्तर पर ज्यादा जोर देने की कोशिश की जा रही है। जिससे लक्ष्य के सापेक्ष वैक्सीनेशन हो सके।

डॉ. ऊषा सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी जालौन

chat bot
आपका साथी