अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, किसान की मौत

संवाद सहयोगी, कोंच : कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम लाडूपुरा में शुक्रवार शाम खेत पर जुताई कर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 10:44 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 10:44 PM (IST)
अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, किसान की मौत
अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, किसान की मौत

संवाद सहयोगी, कोंच : कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम लाडूपुरा में शुक्रवार शाम खेत पर जुताई कर लौट रहा ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। उसके नीचे दबने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर चला रहा उसका पुत्र और साथ में बैठा उसका नाती घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ग्राम लाडूपुरा निवासी 65 वर्षीय किसान रतीराम जाटव शुक्रवार को अपने पुत्र मंगल ¨सह और नाती हेमंत को साथ लेकर ट्रैक्टर से अपने खेत पर जोताई के लिए गया था। जोताई के बाद जब वह घर वापस लौट रहे थे तो रास्ते में उनका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे तीनों ट्रैक्टर के नीचे दब गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला। लेकिन रतीराम की मृत्यु हो चुकी थी। ग्रामीणों ने मंगल और उसके पुत्र हेमंत को उपचार के लिए नगर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। किसान की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया।

chat bot
आपका साथी