सर्वर न आने से बैंक में 12 दिनों से लेनदेन ठप

संवाद सहयोगी जालौन इलाहाबाद बैंक के इंडियन बैंक बनने के बाद उपभोक्ता परेशान हैं। बैंक के स्थानीय शाखा में 12 सप्ताह से सर्वर की दिक्कत हो रही है। सर्वर न आने के कारण बैंक से लेनदेन ठप्प है। इलाहाबाद बैंक का विलय पिछले वर्ष 1 अप्रैल को हो गया था। इलाहाबाद बैंक के सर्वर इंडियन बैंक में मर्ज करने की प्रक्रिया फरवरी में पूर्ण हो चुकी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 06:36 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 06:36 PM (IST)
सर्वर न आने से बैंक में 12 दिनों से लेनदेन ठप
सर्वर न आने से बैंक में 12 दिनों से लेनदेन ठप

समस्या

- बैंक मर्ज होने के बाद शुरू हुई उपभोक्ताओं की परेशानी

- शिकायत के बाद भी समस्याओं का नहीं हो रहा निस्तारण

संवाद सहयोगी, जालौन : इलाहाबाद बैंक के इंडियन बैंक बनने के बाद उपभोक्ता परेशान हैं। बैंक के स्थानीय शाखा में 12 सप्ताह से सर्वर की दिक्कत हो रही है। सर्वर न आने के कारण बैंक से लेनदेन ठप्प है।

इलाहाबाद बैंक का विलय पिछले वर्ष 1 अप्रैल को हो गया था। इलाहाबाद बैंक के सर्वर इंडियन बैंक में मर्ज करने की प्रक्रिया फरवरी में पूर्ण हो चुकी है। इसके बाद भी सर्वर की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। आए दिन सर्वर खराब होने के कारण बैंक का काम काज ठप्प हो जाता है। सर्वर ठप्प होने से पिछले 12 दिन से काम काज ठप्प है। बैंक के लेनदेन के साथ ही एटीएम कार्ड, आनलाइन फंड ट्रांसफर, चेक से लेनदेन समेत सभी काम बंद हैं। 12 दिन से बैंक में लेनदेन बंद होने के कारण उपभोक्ता परेशान हैं। इंडियन बैंक में व्यापारियों के खाते होने के व्यापारियों का व्यापार प्रभावित हो रहा है। सोमवार को परेशान उपभोक्ताओं तथा बैंक कर्मचारियों की बीच तू-तू मैं-मैं तक हो गई तथा बैंक में मौजूद बागवान समिति के अध्यक्ष अशफाक राईन ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से कर दी। बैंक के परेशान उपभोक्ताओं की समस्या को लेकर जब एलडीएम अनुपम गुप्ता से बात की तो उन्होंने कहा कि चेन्नई में टीम लगातार काम कर रही है। हम लोग स्वयं परेशान हैं। उम्मीद है कि सर्वर की समस्या का समाधान जल्द हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी