खेतों से दबंग निकालते ट्रैक्टर, फसल हो रही बर्बाद

संवाद सहयोगी, जालौन : दबंग किसानों द्वारा जबरन खेतों से होकर ट्रैक्टर निकाल रहे हैं। जिसक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Dec 2018 11:19 PM (IST) Updated:Tue, 11 Dec 2018 11:19 PM (IST)
खेतों से दबंग निकालते ट्रैक्टर, फसल हो रही बर्बाद
खेतों से दबंग निकालते ट्रैक्टर, फसल हो रही बर्बाद

संवाद सहयोगी, जालौन : दबंग किसानों द्वारा जबरन खेतों से होकर ट्रैक्टर निकाल रहे हैं। जिसके चलते किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। पीड़ित किसानों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर दबंगों को खेतों से ट्रैक्टर निकाले जाने से रोकने की मांग की है।

ग्राम छिरिया सलेमपुर निवासी किसान धरम ¨सह, हमीर ¨सह ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके खेत मौजा लहर में हैं। यहां आसपास चकरोड नहीं है। सिर्फ 3 या 4 फुट का बंधा डला है। जिसके चलते कुछ दबंग किसान उनके खेतों से होकर अपने ट्रैक्टर निकाल रहे हैं। इस समय खेतों में फसल खड़ी है। ट्रैक्टर निकाले जाने से उनके खेतों की फसल बर्बाद हो रही है। जब वह दबंग किसानों को ट्रैक्टर निकालने से मना करते हैं। तो वह लड़ाई, झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। ऐसे में फसल को बर्बाद होने से से बचाने के लिए दबंगों को खेतों से होकर ट्रैक्टर निकाले जाने से मना करने की मांग पीड़ित किसानों ने एसडीएम से की है।

chat bot
आपका साथी