नाले में खोले थे शौचालय के पाइप, तीन को नोटिस जारी

नाले मे खेो थे खोले थे शौचालय के पाईप

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 11:33 PM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 06:08 AM (IST)
नाले में खोले थे शौचालय के पाइप, तीन को नोटिस जारी
नाले में खोले थे शौचालय के पाइप, तीन को नोटिस जारी

जागरण संवाददाता, उरई : गुरुवार को अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका ने वार्ड संख्या नौ का निरीक्षण किया। इस दौरान उनको तीन मकान ऐसे नजर आए जिनके शौचालय का पाइप सीधे नाले में खोल दिया गया था। इसको लापरवाही मानते हुए ईओ ने तीन लोगों को नोटिस जारी किया।

गुरुवार को ईओ संजय कुमार वार्ड सभासद सुखदेव पाल के साथ वार्ड का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। यहां पर बनाए गए नाले को देखा और पूरी जानकारी तलब की। उनको बताया गया कि कुछ लोग गैरकानूनी ढंग से अपने शौचालय के पाइप नाले में खोले हुए हैं। इससे आसपास के घरों में भीषण दुर्गंध आती है। ईओ ने मौके पर जाकर देखा तो जानकारी सही पाई गई। इस पर ईओ ने सभी को नोटिस कर जवाब मांगा है। साथ ही हिदायत दी कि तत्काल पाइप को बंद कराया जाए। अधिशाषी अधिकारी ने यह भी कहा कि जो लोग खुले में शौच के लिए जा रहे हैं वे अपना ढर्रा बदल लें। शौचालय का ही प्रयोग करें अन्यथा कार्रवाई तय है।

chat bot
आपका साथी