23 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

जागरण संवाददाता उरई कालपी कोतवाली पुलिस ने आलमपुर के पास बोलेरो गाड़ी से गांजा की ख

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Feb 2021 07:41 PM (IST) Updated:Sun, 14 Feb 2021 07:41 PM (IST)
23 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
23 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, उरई : कालपी कोतवाली पुलिस ने आलमपुर के पास बोलेरो गाड़ी से गांजा की खेप लेकर जा रहे तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के पास से 23 किलो गांजा बरामद हुआ है। चालान कर आरोपितों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

सीओ सिटी संतोष कुमार ने कोतवाली उरई में बताया कि शनिवार रात कालपी कोतवाल आरके सिंह हमराही फोर्स के साथ आलमपुर तिराहे पर चैकिग कर रहे थे। इसी दौरान एक बोलेरो गाड़ी रोक कर तलाशी ली गई तो उसमें 23 किलो गांजा की खेप बरामद हुई। इसके बाद गाड़ी सवार लोगों संदीप कुमार पुत्र मथुरा प्रसाद निवासी मोहल्ला उपाध्याना थाना समथर जनपद झांसी, निशांत लोहिया पुत्र अशोक कुमार लोहिया निवासी नई बस्ती, थाना समथर जिला झांसी तथा रामजी शरण पुत्र भगवतदास नगाइच निवासी चिरगांव खुर्द थाना समथर झांसी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि वह झांसी में एक व्यक्ति को 20,950 रूपये का गांजा बेचकर कानपुर गांजा बेचने जा रहे थे। तस्करी में प्रयुक्त गाड़ी भी जब्त की गई है। अन्य सदस्यों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। टीम में एसओजी प्रभारी प्रवीण यादव व सर्विलांस प्रभारी केबी यादव की टीम भी शामिल रही।

chat bot
आपका साथी