नशे में महिला से तीन लोगों ने किया था सामूहिक दुष्कर्म

जागरण संवाददाता, उरई : रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम मजीठ में तीन लोगों ने महिला की नृशंस ह

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Jan 2018 03:01 AM (IST) Updated:Wed, 17 Jan 2018 03:01 AM (IST)
नशे में महिला से तीन लोगों ने किया था सामूहिक दुष्कर्म
नशे में महिला से तीन लोगों ने किया था सामूहिक दुष्कर्म

जागरण संवाददाता, उरई : रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम मजीठ में तीन लोगों ने महिला की नृशंस हत्या की थी। तीनों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उनसे सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों ने कबूल किया कि उन लोगों ने पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया था। महिला उनके कृत्य के पुलिस को बताने की धमकी दे रही थी इसके बाद उन लोगों ने उसकी हत्या कर दी। नुकीले सूजा से प्रहार कर उन लोगों ने पहले महिला को घायल किया, इसके बाद उसी की साड़ी से गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद ¨सह ने पुलिस लाइन सभागार में बताया कि मजीठ गांव में महिला की हत्या लूटपाट के इरादे से नहीं की गई थी बल्कि उसी गांव के निवासी केशव पुत्र बाबू, राजकुमार राठौर पुत्र खचेरे व पप्पू पुत्र शिवरतन ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद की थी।

नजदीकी ही लेकर गया था दो साथी : आरोपियों में से एक को महिला अच्छी तरह से जानती थी। वही व्यक्ति अपने दो साथियों को लेकर 13 नवंबर की रात महिला के घर पहुंचा। तीनों शराब के नशे में धुत थे। उन लोगों ने बदनीयती से महिला को दबोच लिया। तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में जब महिला ने यह कहा कि वह गांव वालों तथा पुलिस सब कुछ बता देगी। इसके बाद आरोपियों ने उसकी हत्या करने का मन बनाते हुए कमरे में रखे नुकीले सूजा से महिला पर प्रहार कर दिया। वह लहूलुहान हो गई इसके बाद आरोपियों ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

लूट का रूप देने की हुई कोशिश : बाद में घटना को लूट का रूप देने की कोशिश की गई। पुलिस अधीक्षक ने साफ किया वारदात में तीन लोग ही शामिल थे। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुकदमा हत्या की धारा में दर्ज किया गया था, लेकिन दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद अब उसमें सामूहिक दुष्कर्म की धारा 376 (डी) की बढ़ोतरी की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सूजा भी बरामद कर लिया गया है। तीनों आरोपियों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। प्रेस वार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र नाथ तिवारी, सीओ माधौगढ़ अजेय कुमार व रामपुरा थानाध्यक्ष लाखन ¨सह मौजूद रहे।

वहीं पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद ¨सह ने बताया कि घटना स्थल पर कोई ठोस सुराग नहीं मिलने की वजह से इस ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाना आसान नहीं था। कई ¨बदुओं पर तफ्तीश के बाद पता चला कि महिला के यहां केशव का काफी आना जाना था। इसके बाद उसी को संदेह के दायरे में लेते हुए रामपुरा थाना पुलिस पड़ताल आगे बढ़ाई और आखिरकार घटना को सुलझाने में कामयाबी मिल गई।

chat bot
आपका साथी