तिल की फसल नष्ट करने के साथ दी जानमाल की धमकी

संवाद सहयोगी जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला र

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 07:39 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 07:39 PM (IST)
तिल की फसल नष्ट करने के साथ दी जानमाल की धमकी
तिल की फसल नष्ट करने के साथ दी जानमाल की धमकी

संवाद सहयोगी, जालौन : कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दलालनपुरा निवासी महिला किसान फूलन देवी पत्नी राजू दोहरे ने पुलिस को बताया कि गुरूवार की सुबह उसकी तिली की फसल कटकर घर आई थी। जिसे उसने घर के बाहर रखवा दिया। तभी वहां उसके सामने रहने वाले भगवानदास व श्रीराम आए और उसकी तिली की फसल को इधर, उधर फेंककर नष्ट करने लगे। यह देखकर उसने दोनों को फसल को नष्ट करने से रोका। जिस पर उक्त दोनों फसल रखने वाले स्थान को अपना बताते हुए फसल को वहां से हटाने की बात कहने लगे। जब उसने बताया कि जिस जगह उसने फसल को रखा है वह उसकी जगह है जिसके कागजात के साथ ही नगर पालिका का नक्शा भी है। अपनी जगह में फसल रखने पर उन्हें क्यों आपत्ति हो रही है। इस बात से नाराज होकर दोनों ने मिलकर मारपीट कर दी। घर पर उस समय कोई न होने पर आसपास के लोग वहां आ गए तो उक्त दोनों उसकी फसल को जलाकर नष्ट करने एवं जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पीड़िता ने पुलिस से जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

chat bot
आपका साथी