मनरेगा के कार्यों में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होगी बर्दाश्त

जागरण संवाददाता उरई आयुक्त ग्राम्य विकास के निर्देश के क्रम में उपायुक्त ग्राम्य विकास ने जनपद का दौरा कर मनरेगा के कार्यों को परखा। शनिवार की शाम विकास सभागार में बैठक कर समीक्षा की। इसके बाद रविवार को घुरट सहित कई गांवों में जाकर कार्यों का स्थलीय सत्यापन किया। कहा कि मनरेगा में किसी तरह की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शनिवार की शाम को उपायुक्त ग्राम्य विकास श्याम कुमार तिवारी ने विकास भवन सभागार में बैठक कर समीक्षा की। जानकारी ली कि मनरेगा के जनपद में कहां कार्य चल रहे हैं। कितने मजदूरों को काम दिया गया है। इसके बाद रविवार को मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार श्रीवास्तव डीसी मनरेगा अवधेश दीक्षित व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ ग्राम घुरट पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Jun 2020 10:29 PM (IST) Updated:Mon, 08 Jun 2020 06:07 AM (IST)
मनरेगा के कार्यों में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होगी बर्दाश्त
मनरेगा के कार्यों में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होगी बर्दाश्त

जागरण संवाददाता, उरई : आयुक्त ग्राम्य विकास के निर्देश के क्रम में उपायुक्त ग्राम्य विकास ने जनपद का दौरा कर मनरेगा के कार्यों को परखा। शनिवार की शाम विकास सभागार में बैठक कर समीक्षा की। इसके बाद रविवार को घुरट सहित कई गांवों में जाकर कार्यों का स्थलीय सत्यापन किया। कहा कि मनरेगा में किसी तरह की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

शनिवार की शाम को उपायुक्त ग्राम्य विकास श्याम कुमार तिवारी ने विकास भवन सभागार में बैठक कर समीक्षा की। जानकारी ली कि मनरेगा के जनपद में कहां कार्य चल रहे हैं। कितने मजदूरों को काम दिया गया है। इसके बाद रविवार को मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, डीसी मनरेगा अवधेश दीक्षित व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ ग्राम घुरट पहुंचे। यहां पर मनरेगा का कार्य चलते पाया गया। मजदूर काम कर रहे थे। उन्होंने मजदूरों को बुलाकर उनसे समस्याएं पूछी। साथ ही अधिकारियों से कार्य की लागत और भुगतान के बारे में भी जानकारी ली। इसके बाद पचोखरा, कोटरा सहित कई स्थानों पर पहुंचकर मनरेगा के कार्य देखे। उन्होंने कहा कि जहां भी कार्य संचालित किए जा रहे हैं वहां पर औचक निरीक्षण किए जाएंगे। गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

हर प्रवासी श्रमिक को दिया जाए काम

संवाद सूत्र, महेबा : मनरेगा जॉबकार्ड धारकों को हर गांव में रोजगार दिया जाए इसके अलावा जिन प्रवासियों के जॉबकार्ड नहीं बने हैं उनके जॉब कार्ड बनवा कर उनको तत्काल रोजगार दिया जाए। कोई भी जॉबकार्ड धारक रोजगार से अछूता न रहे इसकी रिपोर्ट प्रतिदिन शासन को भेजी जाए। लापरवाही पर कार्यवाही सुनिश्चित है।

यह बात ब्लॉक कार्यालय में मनरेगा के मजदूरों की फीडिग व उनको किए जा रहे भुगतान का निरीक्षण करते हुए जवाहर भवन लखनऊ से आए उपायुक्त श्याम कुमार तिवारी ने बीडीओ अतिरंजन सिंह को दिशा निर्देश देते हुए कही। उन्होंने कहा कि क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायतों में तकनीकी सहायकों के माध्यम से नई कार्य योजनाएं तैयार करवाई जाएं जिससे कि गांव में आने वाले प्रवासियों के हर हाथ को रोजगार मिल सके। अगर उनके पास जॉबकार्ड नहीं है तो उनके जॉबकार्ड बनवाए जाएं। एक सप्ताह के अंदर भुगतान भी सुनिश्चित हो प्रत्येक दिन की मजदूरों की बढ़ती संख्या व प्रगति रिपोर्ट शासन को प्रेषित की जाए। इसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायत लौना में मनरेगा के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस मौके पर मनरेगा उपायुक्त अवधेश दीक्षित मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी