शुक्रवार रात आठ बजे से शुरू होगी साप्ताहिक बंदी

जागरण संवाददाता उरई कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर सप्ताह में दो दिन साप्ताहिक बंदी रहेगी। जिसको लेकर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने आदेश जारी किए हैं कि शुक्रवार की रात 8 बजे से सोमवार की सुबह 7 बजे तक साप्ताहिक बंदी रहेगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 06:41 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 06:41 PM (IST)
शुक्रवार रात आठ बजे से शुरू होगी साप्ताहिक बंदी
शुक्रवार रात आठ बजे से शुरू होगी साप्ताहिक बंदी

जागरण संवाददाता, उरई : कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर सप्ताह में दो दिन साप्ताहिक बंदी रहेगी। जिसको लेकर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने आदेश जारी किए हैं कि शुक्रवार की रात 8 बजे से सोमवार की सुबह 7 बजे तक साप्ताहिक बंदी रहेगी।

डीएम ने कहा कि पुलिस अधिकारियों का दायित्व है कि वह चेकिग कर लोगों को मास्क लगाने के लिए कहें। अगर कोई व्यक्ति मास्क नहीं लगाता है तो उस पर पहली बार एक हजार व दूसरी बार में दस हजार तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके साथ ही अगर किसी बड़ी औद्योगिक इकाई में कोई कर्मचारी काम करने जाता है और अपना पहचान पत्र दिखाता है तो उसको जाने की अनुमति दी जाएगी। कोरोना नियंत्रण के लिए यह भी जरूरी है कि शादी विवाह आदि में 50 से अधिक व्यक्ति मैरिज हाल में शामिल हो सकते हैं। खुले स्थानों पर होने वाले आयोजन में सौ व्यक्ति शामिल हो सकते हैं। दाह संस्कार में सिर्फ बीस लोगों के ही शामिल होने की अनुमति रहेगी। व्यक्तिगत या सरकारी वाहनों को पचास प्रतिशत क्षमता के साथ आवागमन की अनुमति प्रदान की गई है। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि इस दौरान हो रही प्रतियोगी परीक्षाओं में जाने के लिए परीक्षक या विद्यार्थी आई कार्ड दिखाता है तो उसको जाने दिया जाएगा। पंचायत चुनाव को लेकर जाने वाले कर्मचारी आ जा सकते हैं। अन्य किसी को इस अवधि में आवागमन की अनुमति नहीं है। सफाई कर्मचारियों को भी छूट रहेगी। साथ ही नगरपालिका सफाई व सैनिटाइजेशन लगातार करवाएगी।

chat bot
आपका साथी