शोभायात्रा के बाद हुई कथा, भक्तों ने छका भंडारे का प्रसाद

जागरण संवाददाता उरई मां सिद्धेश्वरी एवं महाकालेश्वर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 08:12 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 08:12 PM (IST)
शोभायात्रा के बाद हुई कथा, भक्तों ने छका भंडारे का प्रसाद
शोभायात्रा के बाद हुई कथा, भक्तों ने छका भंडारे का प्रसाद

जागरण संवाददाता, उरई : मां सिद्धेश्वरी एवं महाकालेश्वर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में संवेदना साहित्य समिति की अध्यक्ष माया सिंह ने कन्या भोज एवं कथा का आयोजन कराया। भक्तों ने कथा का श्रवण किया साथ ही आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

ग्राम इमिलिया बुजुर्ग में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में शिव विवाह का वर्णन आचार्य रामशंकर शास्त्री ने किया। भगवान के विवाह की कथा को सुन स्त्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। भक्तों ने भगवान के जयकारे लगाए और कथा को सुनने के बाद भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, यज्ञदत्त त्रिपाठी, मणींद्र शर्मा, जितेंद्र प्रताप सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे। कथा के बताए मार्ग पर चलें लोग

कालपी : मां वनखंडी देवी मंदिर प्रांगढ में हवन पूजन के बाद गुरुवार को श्री रघुनाथ जी की कथा का शुभारंभ आचार्य मनोज अवस्थी के ने महंत जमुनादास जी महाराज की मौजूदगी में किया। इसके पहले कलश यात्रा में महिलाओं ने सहभागिता की और मां वनखंडी देवी मंदिर प्रांगढ़ में रामकथा का शुभारंभ सरस आध्यात्मिक भजनों से किया गया। आचार्य मनोज अवस्थी ने कहा कि कथा सुनाने वाला आचार्य चरित्रवान और ज्ञानी होना चाहिए। कथा के श्रोता भी आचरण व कथा श्रवन कर बताए गए मार्ग पर चलने वाले होने चाहिए, तभी कथा सुनने का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। व्यास गद्दी पर अल्प ज्ञानी तथा सरोवर को बैठने का अधिकार नहीं होना चाहिए। इस मौके पर यजमान धर्मेंद्र सिंह, देवेंद्र गुप्ता, सौरभ गुप्ता, नरेश विश्नोई, अजय, कुलदीप शर्मा, ऋषि पुरवार, अभिषेक गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे। कथा के लिए निकली शोभायात्रा

कोंच : अखिल भारतीय सनातन धर्म रक्षिणी सेवा समिति के तत्वाधान में महामृत्युंजय जप एवं रुद्राभिषेक तथा श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह की शुरूआत नगर में निकाली गई कलश यात्रा के साथ हो गई। महाकालेश्वर मंदिर पर गुरुवार से प्रारंभ हुए उक्त धार्मिक कार्यक्रमों की शुरूआत हुई। कार्यक्रम आयोजक संजय रावत शास्त्री ने बताया कि कथा व्यास सागर कृष्ण शास्त्री के द्वारा कथा सुनाई जाएगी। 10मार्च को महाशिवरात्रि पर्व पर रुद्राभिषेक एवं 12 मार्च को हवन यज्ञ एवं पूर्ण आहुति भंडारा होगा। इस दौरान पारीक्षत गिरजा देवी, शिव कुमार शर्मा, आरती शर्मा, भारती शर्मा, विशाल गिरवासिया, छुट्टन शर्मा, विनीता देवी, ऊषा, प्रीति, करुणानिधि शुक्ला, विजय अग्रवाल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी