आवारा जानवरों के विचरण पर लगाई जाए रोक

संवाद सहयोगी जालौन नगर की सड़कों पर आवारा घूम रहे जानवरों पर रोक न लग पाने के कारण राहगीर परेशान हैं। आवारा जानवरों के कारण वाहन चालक न केवल परेशान हो रहे हैं बल्कि कई बार इन जानवरों से टकरा कर चुटहिल भी हो जाते हैं। नगर के समाजसेवियों ने त्योहारों पर सड़कों पर घूम रहे आवारा जानवरों पर रोक लगाए जाने की मांग की है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Aug 2021 06:14 PM (IST) Updated:Wed, 11 Aug 2021 06:14 PM (IST)
आवारा जानवरों के विचरण पर लगाई जाए रोक
आवारा जानवरों के विचरण पर लगाई जाए रोक

संवाद सहयोगी, जालौन : नगर की सड़कों पर आवारा घूम रहे जानवरों पर रोक न लग पाने के कारण राहगीर परेशान हैं। आवारा जानवरों के कारण वाहन चालक न केवल परेशान हो रहे हैं बल्कि कई बार इन जानवरों से टकरा कर चुटहिल भी हो जाते हैं। नगर के समाजसेवियों ने त्योहारों पर सड़कों पर घूम रहे आवारा जानवरों पर रोक लगाए जाने की मांग की है।

मुख्य बाजार की सडकों पर आवारा जानवरों का विचरण लगातार जारी है। सुबह से शाम तक सडकों पर घूम रहे आवारा जानवर लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। सडकों पर घूमते आवारा जानवर कब कहां रुक जाएं, दौड़ लगा जाएं या इधर, उधर मुड़ जाएं इसका कोई ठिकाना नहीं है। जिसके चलते न केवल वाहन चालक बल्कि राहगीर भी परेशान हैं। कई बार वाहन चालक सड़कों पर घूम रहे आवारा जानवरों से टकरा कर चुटहिल हो जाते हैं। कई बार आवारा जानवर सड़कों पर जाम की समस्या भी खड़ी कर देते हैं। नगर के समाजसेवी लगातार प्रशासन के समक्ष इस समस्या को उठाते रहते हैं लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इस समस्या को लेकर लोगों में आक्रोश भी पनप रहा है। दीपक सोनी, राहुल उड़गेकर, रामकरन सिंह सेंगर, अखिलेश लाक्षाकार, राहुल उटगेरकर, आलोक शर्मा आदि ने मांग की है कि आगामी राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन, कृष्ण जन्माष्टमी, मोहर्रम के त्योहार को देखते हुए जानवरों पर रोक लगाई जाए तथा खुले जानवर छोड़ने वाले पशुपालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों को आवारा जानवरों की समस्या से छुटकारा मिल सके।

chat bot
आपका साथी