स्लाट बुक कराने के बाद ही मिलेगा टीकाकरण का लाभ

जागरण संवाददाता उरई जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देशन में जिले में कोविड-19 टीकाकरण का महा अभियान चरणबद्ध तरीके से चल रहा है। रजिस्ट्रेशन कोविन पोर्टल पर खोला गया है। अब किसी भी व्यक्ति को टीकाकरण का लाभ लेना है तो सभी नागरिक अपने मोबाइल से या जन सेवा केंद्र से अपना रजिस्ट्रेशन कर स्लॉट अवश्य बुक करा लें।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 07:44 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 07:44 PM (IST)
स्लाट बुक कराने के बाद ही मिलेगा टीकाकरण का लाभ
स्लाट बुक कराने के बाद ही मिलेगा टीकाकरण का लाभ

जागरण संवाददाता, उरई : जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देशन में जिले में कोविड-19 टीकाकरण का महा अभियान चरणबद्ध तरीके से चल रहा है। रजिस्ट्रेशन कोविन पोर्टल पर खोला गया है। अब किसी भी व्यक्ति को टीकाकरण का लाभ लेना है तो सभी नागरिक अपने मोबाइल से या जन सेवा केंद्र से अपना रजिस्ट्रेशन कर स्लॉट अवश्य बुक करा लें।

कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने के पश्चात अपने नजदीकी केंद्र का स्लाट बुक कराकर आईडी के साथ सुविधानुसार नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर पहुंचे। स्लॉट बुक करने के बाद लाभार्थियों को चार डिजिट का एक सिक्योरिटी कोड मिलेगा। उस कोड के साथ ही अपने निर्धारित टीकाकरण केंद्र पर जाकर टीकाकरण का लाभ ले सकते हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. ऊषा सिंह ने बताया कि प्राप्त निर्देशानुसार वे नागरिक जो कोविड टीकाकरण का प्रथम डोज लगवाना चाहते है, अब उन्हें पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। पंजीकरण के पश्चात स्लाट बुक कराकर टीकाकरण स्थल पर आने वाले नागरिकों को ही टीका लगाया जाएगा। पोर्टल पर स्लाट खोले जा रहे हैं। सभी लाभार्थी अपना स्लॉट अवश्य बुक करा लें और अपने शेड्यूल के अनुसार ही अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जनपद में जिला महिला चिकित्सालय पर महिला स्पेशल टीकाकरण सत्र का आयोजन किया जा रहा है। इन सत्रों पर महिलाएं पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराकर अपना टीकाकरण करा सकती हैं। महिला स्पेशल टीकाकरण सत्र भी प्रतिदिन स्लाट खोले जाने शुरू कर दिए गए है। इसमें पंजीकृत लाभार्थियों को अगले कार्य दिवस में टीका लगाया जाएगा। वहीं जो नागरिक कोविड-19 टीका की द्वितीय डोज लगवाना चाहते हैं, उन्हें ऑन स्पॉट टीका लगवाने की सुविधा केंद्रों पर उपलब्ध है। लाभार्थी किट्टू ने कहा कि स्लाट बुक होने से भीड़ का सामना नहीं करना पड़ रहा है। समय से वैक्सीन का लाभ लोग ले पा रहे है। एक नजर आंकड़े पर

प्रथम डोज - 335748

द्वितीय डोज 4855

chat bot
आपका साथी