विकास की योजना बनाने को 472 गांवों का हो चुका सर्वे

जागरण संवाददाता उरई ग्राम पंचायतों में सभी जरूरी कार्य जो अब तक नहीं हो सके हैं। इन सभी ज

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 05:38 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 09:00 PM (IST)
विकास की योजना बनाने को 472 गांवों का हो चुका सर्वे
विकास की योजना बनाने को 472 गांवों का हो चुका सर्वे

जागरण संवाददाता, उरई : ग्राम पंचायतों में सभी जरूरी कार्य, जो अब तक नहीं हो सके हैं। इन सभी जानकारियों को एकत्र करने के लिए मिशन अन्त्योदय के अंतर्गत जिले की सभी 574 ग्राम पंचायतों का सर्वे किया जा रहा है। अब तक 472 ग्राम पंचायतों का सर्वे हो चुका है। माना जा रहा है कि ग्राम पंचायतों का खाका भी जल्दी तैयार हो जाएगा।

तमाम ग्राम पंचायतें ऐसी होती हैं जिनमें कई ऐसे जरूरी कार्य रह जाते हैं जो जनहित के लिहाज से बहुत जरूरी होते हैं। कहीं सड़क नहीं बन पाती तो कहीं पर अन्य विकास कार्य की कमी लोगों को खटकती रहती है। गांवों में कितने लोगों के पास राशनकार्ड नहीं हैं। कहां पर हैंडपंप लगाए जाने हैं। कितने ऐसे जरूरतमंद रह गए हैं, जिनके जॉब कार्ड बनाने हैं। इसी तरह की तमाम छोटी बड़ी जानकारियों को एकत्रित कर गांव के विकास के लिए आनलाइन कार्ययोजना तैयार कराई जाती है। मिशन अंत्योदय के तहत गांवों में यह कार्य चल रहा है। अब तक कुल 472 ग्राम पंचायतों का सर्वे करवा लिया गया है। बताया जा रहा है कि जल्दी ही बचे हुए गांवों का सर्वे पूरा कर लिया जाएगा। ब्लाकवार ग्राम पंचायत

माधौगढ़ - 57

रामपुरा - 44

कुठौंद - 67

जालौन - 62

डकोर - 76

नदीगांव - 76

कोंच - 62

कदौरा -71

महेवा - 59 सर्वे का काम तेजी से कराने के लिए सभी बीडीओ को निर्देश दिए गए हैं। हालांकि इस कार्य में तेजी दिखाई गई है। अब तक 472 गांवों का सर्वे हो चुका है। जल्दी ही अन्य गांवों का सर्वे भी हो जाएगा।

सुभाष चंद्र त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी

chat bot
आपका साथी