सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली

संवाद सूत्र, महेबा/ सिरसा कलार : किसानों की बिजली, पानी व अन्ना प्रथा की समस्याओं को लेकर सपा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jan 2018 03:01 AM (IST) Updated:Fri, 05 Jan 2018 03:01 AM (IST)
सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली
सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली

संवाद सूत्र, महेबा/ सिरसा कलार : किसानों की बिजली, पानी व अन्ना प्रथा की समस्याओं को लेकर सपा युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने महेबा ब्लाक के सिम्हारा चौराहे से न्यामतपुर, अभैदेपुर आदि गांव होते हुए साइकिल रैली निकाली। सरकार से आह्वान किया कि किसानों की समस्याओं का निस्तारण किया जाये। समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो प्रदेश स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

गुरुवार को युवजन सभा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र ¨सह यादव की अगुवाई में कार्यकर्ता महेबा ब्लाक में सिम्हारा चौराहे पर एकत्रित हुए। किसानों की समस्याओं को उजागर करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद साइकिल रैली न्यामतपुर से मदारीपुर मार्ग पर अभैदेपुर, दमरास, जहटौली होते हुए सिरसा कलार में समाप्त हो गई। रैली में युवा किसानों की समस्याओं का निदान हो तथा अपराधों पर रोक के नारे लगा रहे थे। अंकित, दीपक, अमित, दीपू समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

इस सरकार में किसानों का नहीं हुआ हित

सिरसा कलार : समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष भूपेंद्र यादव ने सिरसा कलार के बाजार ग्राउंड में किसानों के साथ की बैठक करते हुए कहा कि योगी सरकार ने किसानों के लिए कोई काम नहीं किया। नोटबंदी और जीएसटी लगाने से सबसे ज्यादा घाटे में किसान हैं। इस दौरान संजय ¨सह, हरेंद्र ¨सह,आशीष पाल, रणधीर ¨सह सहित कई लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी