साहब बताएं, सीट फलां वर्ग के खाते में कैसे कर दी गई

जागरण संवाददाता उरई सर यह बताएं कि गांव में फला जाति के लोगों की आबादी महज दस फीसद

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 04:47 PM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 04:47 PM (IST)
साहब बताएं, सीट फलां वर्ग के खाते में कैसे कर दी गई
साहब बताएं, सीट फलां वर्ग के खाते में कैसे कर दी गई

जागरण संवाददाता, उरई : सर, यह बताएं कि गांव में फला जाति के लोगों की आबादी महज दस फीसद है। इसके बाद भी सीट उनके खाते में दे दी गई है। इस तरह के सवाल वह लोग कर रहे हैं, जिनके मन मुताबिक सीट का आरक्षण नहीं हो सका है। आरक्षण सूची जारी होने के एक दिन बाद ही लोग आपत्तियां लेकर आने लगे हैं। इनके जवाब देते हुए कर्मचारी परेशान हो रहे हैं।

मंगलवार को पंचायती राज विभाग ने ग्राम पंचायतों, ब्लाक प्रमुखों, जिला पंचायत सदस्यों की आरक्षण सूची जारी की है। सूची जारी होने के बाद जिन लोगों के मन की नहीं हुई, वह गांव के कई लोगों के साथ पंचायती राज कार्यालय पहुंच कर प्रश्न कर रहे हैं, कि गांव में अमुक वर्ग के लोगों की आबादी कम है फिर भी सीट उनके खाते में कर दी गई। इस तरह के सवालों का जवाब देते- देते कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी परेशान हो रहे हैं। लोगों को बताया जा रहा है कि चार मार्च से आठ मार्च तक आपत्तियां ली जाएंगी। अगर किसी तरह की भूल-चूक हुई होगी तो कमेटी के सामने उनका निस्तारण कर दिया जाएगा।

यहां जमा कर सकते आपत्तियां

- ब्लाक कार्यालय

- जिला पंचायत कार्यालय

- पंचायती राज कार्यालय

आरक्षण पूरी पारदर्शिता व सावधानी के साथ किया गया है। किसी तरह की भूल चूक नहीं की गई है, फिर भी जो लोग शिकायत करना चाहते हैं, वे कर सकते हैं। आपत्तियों का निस्तारण गठित कमेटी के समक्ष किया जाएगा।

- अभय कुमार यादव, जिला पंचायती राज अधिकारी

chat bot
आपका साथी