जयंती पर शहीद भगत सिंह को किया याद

जागरण संवाददाता उरई जयंती पर शहीद भगत सिंह को लोगों ने याद किया। वक्ताओं ने कहा कि भ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 09:08 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 09:08 PM (IST)
जयंती पर शहीद भगत सिंह को किया याद
जयंती पर शहीद भगत सिंह को किया याद

जागरण संवाददाता, उरई : जयंती पर शहीद भगत सिंह को लोगों ने याद किया। वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह सच्चे राष्ट्रभक्त थे। उन्होंने पढ़ाई छोड़कर देश को स्वतंत्र कराने का बीड़ा उठाया। ऐसी ही बलिदानी क्रांतिकारियों की वजह से देश आजाद हो सका।

पेंशनर एसोसिएशन ने गांधी चबूतरे पर गोष्ठी का आयोजन किया। साथ ही भगत सिंह के चित्र पर फूल मालाएं अर्पित कीं। लाल सिंह चौहान ने कहा कि शहीद भगत सिंह का जन्म पंजाब प्रांत के एक गांव के किसान परिवार में हुआ था। 1919 को जलिया वाले बाग में हुए नरसंहार ने इनको झकझोर दिया। जिसके चलते उन्होंने पढ़ाई छोड़कर देश की आजादी के लिए नौजवान भारत सभा की स्थापना की। इस मौके पर सुरेश निरंजन भैया जी, रामबालक व्यास, जयदेव सिंह यादव, आदित्य मिश्रा, धर्मेंद्र बबेले, हरीशंकर याज्ञिक, शीलकृष्ण चतुर्वेदी सहित कई लोग मौजूद रहे। दूसरी ओर अभय गौर यूथ बिग्रेड ने मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान क्रांतिकारी भगत सिंह को याद किया और उन्हें युवाओं का प्रेरणास्त्रोत बताया। कहा कि हर युवा के हृदय में भगत सिंह का वास है। इस दौरान अभय गौर, सौरभ सुमन द्विवेदी, रुद्र ठाकुर, योगेंद्र पाल, सोनू राजावत, जितेंद्र याज्ञिक मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी