महज सात घंटे मिल रही बिजली, सपाई गरजे

संवाद सहयोगी, जालौन : नगर की बिजली, पानी, सफाई तथा रोशनी की समस्याओं को लेकर सपाइयों ने ज

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jun 2018 05:40 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jun 2018 05:40 PM (IST)
महज सात घंटे मिल रही बिजली, सपाई गरजे
महज सात घंटे मिल रही बिजली, सपाई गरजे

संवाद सहयोगी, जालौन : नगर की बिजली, पानी, सफाई तथा रोशनी की समस्याओं को लेकर सपाइयों ने जमकर नाराजगी जाहिर की। आक्रोशित सपाइयों ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र उपजिलाधिकारी को सौंपा। एसडीएम ने मांगों का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया।

सपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र एसडीएम भैरपाल ¨सह को दिया। जिसमें कहा है कि नगर की बिजली, पानी, सफाई की खराब व्यवस्था को ठीक कराने के लिए कई बार स्थानीय प्रशासन का ध्यानाकर्षण कराया गया। इसके बाद भी प्रशासन ने समस्याओं का समाधान नहीं कराया। सपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को अवगत कराया है कि भीषण गर्मी में सरकार की घोषणा के अनुसार 20 घंटे बिजली की जगह नगर को मात्र 5-7 घंटे बिजली मिल पा रही है, जिसके कारण गर्मी में जीना मुहाल हो गया है। नगर में गर्मी के मौसम में पेयजल समस्या के बाद भी खराब हैंडपंप ठीक नहीं कराए गए हैं। नगर के बिजली खंभों पर लगी लाइटें या तो खराब रहती हैं या फिर दिन रात जलती हैं। गर्मी के मौसम में ग्रामीण क्षेत्र के तालाबों को पानी से नहीं भराए जाने के कारण गर्मी में पशु पक्षी पानी के लिए परेशान हैं। इस दौरान नगर अध्यक्ष इकबाल मंसूरी, दीपू त्रिपाठी, विनय श्रीवास्तव, अर¨वद यादव, धर्मेन्द्र द्विवेदी, रामेंद्र त्रिपाठी, बलवान ¨सह गुर्जर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी