जांच और टीकाकरण को लेकर रेडक्रॉस सोसाइटी फैला रही जागरूकता

जागरण संवाददाता उरई प्रत्येक वर्ष विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर एक खास थीम के तहत सेलि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 10:51 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 10:51 PM (IST)
जांच और टीकाकरण को लेकर रेडक्रॉस सोसाइटी फैला रही जागरूकता
जांच और टीकाकरण को लेकर रेडक्रॉस सोसाइटी फैला रही जागरूकता

जागरण संवाददाता, उरई: प्रत्येक वर्ष विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर एक खास थीम के तहत सेलिब्रेट किया जाता है, ताकि लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जा सके। ताकि यह दिन एक नया सीख लोगों को दे सकें। इस महामारी में लोगों की मदद करना एक अहम जिम्मेदारी है। इसलिए कोरोना काल को समाप्त करने के लिए जांच और टीकाकरण पर विशेष अभियान चलाकर समाप्त करने का संकल्प जिला जालौन के बाशिदों ने लिया है। रेडक्रॉस एक संगठन भी है, जो हर आपात स्थिति में मदद करता है। प्राकृतिक आपदा आए या कोई और इमरजेंसी, रेडक्रॉस की टीम बिना किसी भेदभाव के सहायता को तत्पर रहती है। कोरोना काल में भी उसका यही जज्बा बरकरार है। जागरूकता से लेकर जरूरतमंदों की मदद तक, ये संस्था महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कोरोना के खिलाफ जंग में रेडक्रॉस सोसायटी अपने स्वयंसेवियों के साथ शुरू से ही मोर्चा संभाले हुए है। लॉकडाउन में दैनिक मजदूरों, निर्धन और असहाय लोगों तक मदद पहुंचाने का बीड़ा भी उठाया है। इस मुहिम के तहत न केवल राशन किट, बल्कि साधनहीन लोगों को भोजन भी कराया जा रहा है। कोरोना के खिलाफ सतर्कता एक बड़ा हथियार है। ऐसे में लोगों को जागरूक करने का काम भी रेडक्रॉस बखूबी कर रही है। लॉकडाउन के दौरान रेडक्रॉस के सदस्य पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

---------------

शारीरिक दूरी और स्वच्छता का महत्व भी बता रही टीम

शारीरिक दूरी का पालन कराना हो या लोगों को स्वच्छता का महत्व समझाना, वह पूरी तत्परता के साथ इस काम को कर रहे हैं। साथ ही लोगों को मास्क, सेनिटाइजर, ग्लब्स, साबुन आदि का भी वितरण किया जा रहा है। रेडक्रॉस खुद तो मोर्चा संभाल ही रही है, इस लड़ाई में अग्रिम मोर्चे पर डटे चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की भी उसे पूरी फिक्र है, जिसके तहत अस्पतालों में पीपीई किट भी प्रदान की गई है।

chat bot
आपका साथी