आठ पूर्व प्रधानों को रिकवरी का नोटिस जारी

जागरण संवाददाता उरई सरकारी धन का दुरुपयोग करने वाले पूर्व प्रधानों पर जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। आठ पूर्व प्रधानों को वसूली का नोटिस जारी किया गया है। डीएम ने कड़ाई से वसूली किए जाने के आदेश पंचायती राज विभाग को दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि एफआईआर भी हो सकती है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 06:56 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 06:56 PM (IST)
आठ पूर्व प्रधानों को रिकवरी का नोटिस जारी
आठ पूर्व प्रधानों को रिकवरी का नोटिस जारी

सख्ती

- पंचायती राज विभाग पहले भी दे चुका है नोटिस

- डीएम ने दिए सख्ती से वसूली करने के आदेश

जागरण संवाददाता, उरई : सरकारी धन का दुरुपयोग करने वाले पूर्व प्रधानों पर जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। आठ पूर्व प्रधानों को वसूली का नोटिस जारी किया गया है। डीएम ने कड़ाई से वसूली किए जाने के आदेश पंचायती राज विभाग को दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि एफआईआर भी हो सकती है।

वर्ष 2011-12 में आडिट के दौरान लेखा परीक्षकों ने अपने प्रतिवेदन पत्र में गबन एवं वसूली की धनराशि के लिए ग्राम पंचायतों को अवगत कराया था। इसके बाद तत्कालीन ग्राम प्रधानों व सचिवों को नोटिस जारी किए गए। लेकिन प्रधानों व सचिवों ने दुरुपयोग की गई धनराशि का निस्तारण नहीं किया गया। इस मामले को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायती राज अधिकारी को नोटिस देकर वसूली किए जाने के निर्देश दिए हैं। अनिल कुमार पूर्व प्रधान रूरा सिरसा से 13200, शिवकुमारी पूर्व प्रधान भदरेखी से 211050, शीला देवी पूर्व प्रधान कुकहनू से 159899, राजेंद्र सिंह पूर्व प्रधान कुंवरपुरा से 528133, कुसमा देवी पूर्व प्रधान मानपुरा से 591040, बिटुला पूर्व प्रधान कुरसेंड़ा से 2640897, संतोष कुमार पूर्व प्रधान गायर से 50 हजार, भवानी शंकर पूर्व प्रधान बिरिया से 562250 रुपये की वसूली का नोटिस दिया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी डॉ अवधेश सिंह ने बताया कि अगर पूर्व प्रधान अनियमितता की गई धनराशि जमा नहीं करते हैं तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि शासन की योजनाओं में हेरफेर करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्सा नहीं जाएगा।

chat bot
आपका साथी