राम के राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन

संवाद सहयोगी जालौन रामलीला भवन में चल रहे 173वें महोत्सव का समापन हो गया। कार्यक्रम के अंि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 05:22 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 05:22 PM (IST)
राम के राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन
राम के राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन

संवाद सहयोगी, जालौन : रामलीला भवन में चल रहे 173वें महोत्सव का समापन हो गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन भरत मिलाप व राम राज्याभिषेक के साथ लवकुश लीला का मंचन किया गया।

रामलीला महोत्सव के अंतिम दिन शनिवार को रामलीला भवन में भगवान श्रीराम के अयोध्या वापसी के साथ भरत मिलाप की लीला का मंचन किया गया और राज्याभिषेक हुआ। भगवान श्रीराम संग माता सीता राजगद्दी पर विराजमान हुईं। लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान जी सहित पूरी अयोध्या में खुशी मनाई गई। इसके बाद लवकुश लीला का मंचन किया गया। दूसरे प्रसंग में श्रीराम लक्ष्मण से मां सीता को वन भेजने को कहते हैं। भगवान राम की आज्ञा पाकर लक्ष्मण सीता जी को बाल्मीकि आश्रम छोड़ आते हैं। वहीं अश्वमेघ यज्ञ में सफेद घोड़े को छोड़ने के बाद लवकुश घोड़े को आश्रम में बांध देते हैं। जहां राम के साथ लवकुश के बीच युद्ध के लिए जैसे ही राम धनुष उठाते हैं। धनुष वाण छूट जाता है और उसी समय सीता जी धरती में समां जाती हैं। इस मौके पर राम के रूप में पिकी महाराज, सीता बृजेश श्याम जादौन, लक्ष्मण केके शुक्ला, भरत बृजेश शर्मा, शत्रुघ्न प्रिस चतुर्वेदी, हनुमान जी रविद्र शुक्ला, विभीषण घनाराम, गुरु वशिष्ठ रमेश दुबे, समित अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी, उपाध्यक्ष गिरीश गुप्ता, मंत्री पवन चतुर्वेदी आदि लोग उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी