धार्मिक अनुष्ठान के साथ निकली हुल्का देवी की शोभायात्रा

फोटो संख्या 11 - वर्षों से होता रहा है आयोजन - आपदा पर भारी रही आस्था संवाद सहयोग

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 11:55 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 11:55 PM (IST)
धार्मिक अनुष्ठान के साथ निकली हुल्का देवी की शोभायात्रा
धार्मिक अनुष्ठान के साथ निकली हुल्का देवी की शोभायात्रा

फोटो संख्या : 11

- वर्षों से होता रहा है आयोजन

- आपदा पर भारी रही आस्था संवाद सहयोगी, कोंच : हुल्का देवी की शोभायात्रा में आपदा पर आस्था भारी रही। हजारों की भीड़ देवी के दर्शन के लिए नंगे पैर घरों से निकलकर पहुंच गई। लोगों को भरोसा था कि देवी मां कोरोना जैसी महामारी को विदाई कर देगी।

एक सदी से अधिक समय से महामारी और बीमारियों को कम करने के लिए प्रत्येक तीन वर्ष बाद की जा रही हुल्का देवी की तांत्रिक बड़ी पूजा पर इस बार प्रशासन का सख्त पहरा था। प्रशासन ने आयोजकों से कह दिया था कि वह भीड़ न जुटाएं लेकिन जब शनिवार को नगर के लाला हरदौल मंदिर से हुल्का देवी का डोला विदाई के लिए उठा तो हजारों की भीड़ पहुंच गई। शोभायात्रा में महिलाएं अपने बालों को खोलकर नंगे पैर शामिल होने के लिए घरों से पहुंचीं। बाजार बंद हो गए, बिजली विभाग ने भी किसी अनहोनी की आसंका से नगर की बिजली बंद कर दी। प्रशासन भीड़ देखकर किनारे हो गया। तांत्रिक अनुष्ठान वाली इस पूजा में इस बार बस इतना अंतर था कि बैंडबाजे और डीजे नहीं थे। भीड़ तीन वर्ष पूर्व निकली यात्रा के समान ही थी। चार किमी लंबी इस यात्रा में बलि देने के लिए जानवर भी थे। शराब, शहद और दूध की धाराएं बराबर चार किमी तक के रास्ते पर देवी भक्त गिराते हुए चल रहे थे।शोभायात्रा में सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन भी शामिल रहे। भीड़ तीन वर्ष पूर्व निकली यात्रा के समान ही थी। चार किमी लंबी इस यात्रा में बलि देने के लिए जानवर भी थे।

chat bot
आपका साथी