70 घंटे के बाद बहाल हुई विद्युत आपूर्ति, 12 से अधिक गांव प्रभावित

संवाद सूत्र कदौरा परौसा उप केंद्र में 70 घंटे बाद

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 05:40 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 05:40 PM (IST)
70 घंटे के बाद बहाल हुई विद्युत आपूर्ति, 12 से अधिक गांव प्रभावित
70 घंटे के बाद बहाल हुई विद्युत आपूर्ति, 12 से अधिक गांव प्रभावित

संवाद सूत्र, कदौरा : परौसा उप केंद्र में 70 घंटे बाद आपूर्ति व्यवस्था बहाल की जा सकी। इनकमिग मशीन को दुरुस्त किया गया। एसडीओ ने सभी प्रभावित ग्राम पंचायतों की विद्युत समस्याओं का जल्द निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।

ग्रामीण क्षेत्र के परौसा उप केंद्र में अचानक आये फाल्ट के कारण इनकमिग मशीन में आग लग गई थी। इस कारण उप केंद्र से जुड़े 12 से अधिक गांवों में अंधेरा छा गया था। जिससे इन गांवों में जल संकट भी खड़ा हो गया था। ग्रामीणों को तीन दिन से बिजली की आपूर्ति न मिल पाने के कारण अंधेरे में रहना पड़ा था। गुरुवार को उरई से पहुंची इंजीनियरों की टीम ने दिन भर जी तोड़ मेहनत कर देर रात्रि सप्लाई चालू कर दी। एसडीओ ऋषभ राजपूत ने बताया कि इनकमिग मशीन में अचानक आये फाल्ट की वजह से आग लग गई थी। जिसको अब ठीक करवा दिया गया है। आपूर्ति सुचारू रूप से चालू करवा दी गई है। साथ ही अन्य पुरानी मशीनों को बदलवाने पर भी काम शुरू हो गया है।

chat bot
आपका साथी