बारिश में 36 घंटे से विद्युत आपूर्ति बाधित

बारिश बनी आफत - कस्बे में आपूर्ति ठप आम लोगों की बढ़ी परेशानी संवाद सूत्र राम

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 11:53 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 11:53 PM (IST)
बारिश में 36 घंटे से विद्युत आपूर्ति बाधित
बारिश में 36 घंटे से विद्युत आपूर्ति बाधित

बारिश बनी आफत - कस्बे में आपूर्ति ठप, आम लोगों की बढ़ी परेशानी संवाद सूत्र, रामपुरा : नगर की बिजली व्यवस्था आए दिन लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। चार दिनों से बारिश के कारण नगर पंचायत क्षेत्र में 36 घंटे से बिजली नहीं आई है। इससे लोगों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ रही है। नलकूप न चलने से बारिश के मौसम में हैंडपंप से पानी भरने को लोग मजबूर हैं।

कस्बे में जालौन से आने वाली एचटी लाइन का माधौगढ़ के पास बुधवार की रात को कहीं फाल्ट हो गया था। इससे बिजली गुल हो गई थी। बारिश होने से रात में कोई भी कर्मचारी फाल्ट नहीं ढूंढ पाया। गुरुवार को फाल्ट मिला था जिसे कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद ठीक कराया तो बिजली चालू हुई। कुछ ही देर में बिजली फिर से गुल हो गई और शुक्रवार तक नहीं आई। बारिश में लोगों को बिजली की अधिक जरूरत होती है। क्योंकि लोग घरों में हैं और अंधेरा रहने से उनकी परेशानी बढ़ गई है। 36 घंटे से नलकूप न चलने के कारण लोगों को हैंडपंप से पानी भरना पड़ रहा है।नगरवासी राशिद, आशीष, सुभाष, संदीप, जुबेर ने कहा कि यहां की बिजली व्यवस्था राम भरोसे चल रही है। कभी बरसात के कारण बिजली नहीं आती है तो कभी बिजली के तार टूटने के कारण। जिसके कारण आम जनता पानी की समस्या से जूझती है। 33 केवीए उपकेंद्र फोन लगाया जाए तो फोन हमेशा बंद रहता है। इस संबंध में एसडीओ अभिषेक सोनकर ने बताया कि बरसात के कारण माधौगढ़-जालौन के बीच बिजली खराब हो जाने के कारण बिजली की ये समस्या उत्पन्न हुई है। नगर के पेट्रोल पंप के पास एक बिजली के पोल में करंट आ रहा था। जिसे सही कराया जा रहा है। जल्द ही बिजली व्यवस्था बहाल की जाएगी। करंट से चार गायों की मौत :

माधौगढ़ : लगातार बारिश से लोहे के विद्युत पोलों में करंट उतर आता है। साथ ही तार भी टूट जाते हैं। ग्राम में मिझौना में शुक्रवार दोपहर कुछ चरवाहे ओम प्रकाश शर्मा के खेत में जानवरों को चरा रहे थे। उसी समय खेत से निकली हाईटेंशन लाइन का अचानक तार टूटकर जानवरों के ऊपर गिर गया। जिससे राम सिंह, राजू, तुलाराम व संतोष कुमार के गायों की करंट लगने से मौत हो गई। मौके पर बंगरा चौकी इंचार्ज गौरव मिश्रा भी पहुंच गए।

chat bot
आपका साथी