हत्या के रहस्य को सुलझा नहीं पा रही पुलिस

फालोअप -पुलिस विभाग से दारोगा के पद रिटायर हुए हैं मृतक के पिता -पिता से भी खुन्नस खाते

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 11:13 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 11:13 PM (IST)
हत्या के रहस्य को सुलझा नहीं पा रही पुलिस
हत्या के रहस्य को सुलझा नहीं पा रही पुलिस

फालोअप

-पुलिस विभाग से दारोगा के पद रिटायर हुए हैं मृतक के पिता

-पिता से भी खुन्नस खाते थे कुछ लोग, पुलिस ने बनाई सूची

जागरण संवाददाता, उरई : एट थाना क्षेत्र के ग्राम ईंगुई कला में घर के बाहर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस अभी तक कातिल का पता नहीं लगा पाई है और न ही हत्या की वजह साफ हुई है। रोज संदेह के नए एंगल पर पुलिस तफ्तीश कर रही है।

ग्राम ईंगुई कला 11 सितंबर की रात 40 वर्षीय युवक रामसेवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात को आठ दिन गुजर चुके हैं, लेकिन पुलिस की जांच किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। पुलिस ने साफ किया कि चारपाई पर ही गोली मारकर रामसेवक की हत्या की गई है। रामसेवक के मोबाइल फोन के सीडीआर से भी कोई खास तथ्य पुलिस को नहीं मिला है। जांच में अब जो नये तथ्य सामने आ रहे हैं। उसके तहत रामसेवक के पिता रामलखन पुलिस विभाग से दारोगा के पद से रिटायर हुए हैं। ईंगुई में ननिहाल है। ननिहाल में ही मकान बनवाकर वे रहने लगे। अवैध शराब की खेप एक बार इलाके में पकड़ी गई थी। शराब माफियाओं का संदेह था कि रिटायर दारोगा पर मुखबिरी के संदेह में खुन्नस रखते हैं। इस बिदु पर भी पुलिस जांच कर रही है। घटना स्थल से कुछ दूरी पर खून पड़ा मिला था,इससे पुलिस दुविधा में है कि कहीं कातिलों ने दूसरों को फंसाने के लिए तो खून दूसरे स्थान पर नहीं डाला है। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार का कहना है कि जांच की जा रही है। अभी ऐसा कोई ठोस सुराग नहीं मिला है, जिसके सहारे कातिलों तक पहुंचा जा सके। संदिग्धों की सूची बनाकर उनकी तलाश की जा रही है। युवक के घर के बाहर क्यों सोता था इस बिदु पर भी जांच हो रही है।

chat bot
आपका साथी