लेखपाल संघ के पीयूष बने अध्यक्ष

संवाद सहयोगी कोंच उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 04:59 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 04:59 PM (IST)
लेखपाल संघ के पीयूष बने अध्यक्ष
लेखपाल संघ के पीयूष बने अध्यक्ष

संवाद सहयोगी, कोंच : उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील कार्य कारिणी का चुनाव शुक्रवार को सर्वसम्मति से संपन्न हो गया। जिसमें पीयूष वर्मा को अध्यक्ष चुना गया।

लेखपाल संघ का द्विवार्षिक चुनाव कराने आये संघ के जिलाध्यक्ष एवं निर्वाचन अधिकारी अरविद सिंह के समक्ष निर्वाचन की सारी प्रक्रियाएं सर्वसम्मति से संपन्न हुईं। नवगठित नवीन कार्यकारिणी की घोषणा करते हुये उन्होंने बताया कि तहसील अध्यक्ष पद पर पीयूष वर्मा, उपाध्यक्ष दिनेश मिश्रा, मंत्री अंकुर कुमार, उपमंत्री दिलीप पाल, कोषाध्यक्ष दिलीप पटेल, ऑडिटर सुयश पाठक को चुना गया है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुये उन्होंने उनसे संगठन के प्रति बढ़ चढ़कर कार्य करने को कहा है। इस दौरान सुरेश खरे, प्रेम नारायण मिश्रा, मुलायम सिंह, सुरेश निरंजन, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी