हर तरफ होली के रंग में झूमते नजर आए लोग

जागरण संवाददाता उरई होली का पर्व रंगों के साथ लोगों ने उल्लास से मनाया। होलिका दहन के

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Mar 2021 07:11 PM (IST) Updated:Tue, 30 Mar 2021 07:11 PM (IST)
हर तरफ होली के रंग में झूमते नजर आए लोग
हर तरफ होली के रंग में झूमते नजर आए लोग

जागरण संवाददाता, उरई : होली का पर्व रंगों के साथ लोगों ने उल्लास से मनाया। होलिका दहन के अगले दिन सुबह से ही त्योहार का उल्लास नजर आने लगा था। सड़कों व गलियों में युवाओं की टोलियां रंग गुलाल उड़ाते हुए मस्ती में झूमते नजर इसके साथ ही डीजे की धुनों पर युवा व युवतियां थिरकते रहे।

रविवार को होलिका दहन के बाद से ही जिले में होली का त्योहार पूरे उमंग और उत्साह से मनाया गया। इसके साथ ही कोरोना काल की वजह से लोग रंगों से परहेज करते नजर आए और अबीर की गोली जमकर खेली गई। हर कोई अबीर की होली खेलता नजर आया। हुड़दंग में कहीं कोई अप्रिय घटना न हो जाए इसके लिए हर चौराहे पर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई थी। चुनावी माहौल में लोग होली के बहाने अपने से बड़े बुजुर्गों व छोटों से अलग अंदाज में मिलते नजर आए। लिहाजा जनप्रतिनिधि भी होली के मौके पर जनता के बीच रंग से सराबोर नजर आए। सोमवार की तरह मंगलवार को भाईदूज पर भी लोगों ने खूब अबीर गुलाल उड़ाया। बुजुर्गों से लिया आशीर्वाद

सुबह से ही लोग मित्रों, रिश्तेदारों के यहां पहुंच गए और एक दूसरे को रंग लगाकर होली का उल्लास मनाया। बड़े-बुजुर्गों को अबीर गुलाल लगाकर उनका आशीर्वाद लिया। बच्चों ने अपने हम उम्र साथियों के साथ पिचकारियों व गुब्बारों में रंग भरकर होली खेली। होली का उत्साह लोगों में दो दिनों तक नजर आया। कई लोगों ने वर्षों से चले आ रहे मनमुटाव व गिले शिकवे भुलाकर फिर से एक दूसरे को गले लगाया। इसके बाद लोगों ने घरों में जाकर गुझिया के साथ कई पकवान भी खाए।

chat bot
आपका साथी