कच्चा घर गिरने से एक घायल, कई पेड़ भी गिरे

संवाद सहयोगी कोंच रुक रुककर हो रही बरसात और तेज हवाओं के चलते जहां कई पेड़ टूटकर गिर गए वहीं एक एक कच्चा मकान भी धाराशाही हो गया। बीते एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त है। घंटों तक विद्युत आपूर्ति बाधित चल रही है जिससे नगर के नलकूप भी नहीं चल पा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 07:28 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 07:28 PM (IST)
कच्चा घर गिरने से एक घायल, कई पेड़ भी गिरे
कच्चा घर गिरने से एक घायल, कई पेड़ भी गिरे

संवाद सहयोगी, कोंच : रुक रुककर हो रही बरसात और तेज हवाओं के चलते जहां कई पेड़ टूटकर गिर गए वहीं एक एक कच्चा मकान भी धाराशाही हो गया।

बीते एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त है। घंटों तक विद्युत आपूर्ति बाधित चल रही है जिससे नगर के नलकूप भी नहीं चल पा रहे हैं। रविवार की शाम तेज चली हवाओं ने उरई कोंच मार्ग पर लगे कई पेड़ों को गिरा दिया जिससे कई घंटों तक आवागमन बंद रहा। वहीं मोहल्ला गोखले निवासी दुर्गा प्रसाद एवं राजकुमार का कच्चा घर गिर गया जिसमें सो रहे दुर्गा प्रसाद घायल हो गए। घायल दुर्गा प्रसाद का इलाज अस्पताल में चल रहा है। मकान के गिरने से घर के अंदर रखा घर गृहस्थी का सारा सामान नष्ट हो गया। पीड़ितों ने एसडीएम से मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।

पेड़ गिरने से रोड रहा जाम

एट : तेज हवाओं के चलते भीषण आंधी पानी के कारण एट-कोटरा रोड पर रविवार की रात पेड़ गिर गया जिससे वाहन नहीं निकल सके। इस सड़क पर करीब 10 पेड़ गिरे हैं जिससे यातायात तो बाधित रहा ही लोग पैदल भी नहीं निकल सके। लोगों ने कई बार वन क्षेत्राधिकारी को फोन लगाया लेकिन फोन रिसीव न होने के कारण सोमवार की शाम तक पेड़ नहीं हट सके थे।

तार टूटने से सप्लाई बाधित

डकोर : क्षेत्र में रविवार की रात तेज हवा के साथ बारिश हुई जिससे 33 केवीए की लाइन का तार टूट गया था। रात में तार टूटने से क्षेत्र के कई गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। सोमवार की शाम तक तार ठीक न होने से विद्युत नहीं आई जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लाइनमेन रमेश वर्मा ने बताया कि बड़ी लाइन का तार टूटा है। रात तक सप्लाई सही होगी।

chat bot
आपका साथी