सांसद खेल स्पर्धा का आगाज, एक हजार खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

जागरण संवाददाता उरई केंद्रीय सूक्ष्म लद्यु और माध्यम उद्यम मंत्रालय राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वमा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 11:39 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 11:39 PM (IST)
सांसद खेल स्पर्धा का आगाज, एक हजार खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग
सांसद खेल स्पर्धा का आगाज, एक हजार खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

जागरण संवाददाता, उरई: केंद्रीय सूक्ष्म, लद्यु और माध्यम उद्यम मंत्रालय राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने शनिवार को इंदिरा स्टेडियम के सांसद खेल स्पर्धा का उद्घाटन किया।

केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर खेलों की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल का मैदान सामाजिक समरसता एवं सदभाव पैदा करने का सबसे अच्छा स्थान है। जहां खिलाड़ी जाति, धर्म, उम्र आदि का भेदभाव भुलाकर खेल स्पर्धा में भाग लेते हैं। जिससे समाज में एक अच्छा संदेश जाता है। उन्होंने कहा कि सांसद खेल स्पर्धा ग्रामीण युवाओं को प्लेटफार्म उपलब्ध कराने की एक अनोखी पहल है। इससे ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे-आने का मौका मिलेगा। माध्यमिक शिक्षा एवं बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। 100, 200, 400, 3000 मीटर दौड, खो-खो, क्रिकेट, फुटबाल, वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार भी खेल पर विशेष ध्यान दे रही है। खिलाड़ी ब्लाक स्तर से प्रतिभाग करने के बाद जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे, उन्होंने प्रतिभाग कर रहे छात्र/छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जिला स्तर से राज्य स्तर व राष्ट्रीय स्तर तक खेलकूद में प्रतिभाग कर जनपद व देश का नाम रोशन करें। जिला पंचायत अध्यक्ष धनश्याम अनुरागी ने कहा कि सांसद खेल स्पर्धा का मुख्य उददेश्य खेलों के प्रति युवाओं की रुची बढ़ाने उन्हें और अधिक प्रतिभावान बनाना है। विधायक माधौगढ़ मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में खेल सांसद खेल स्पर्धा के तहत खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है यह प्रतियोगितायें खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिये प्रेरित करने का काम करेंगी। डीएम प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार, मुख्य विकास अधिकारी डा. अभय कुमार श्रीवास्तव, सदस्य विधान परिषद रमा निरंजन, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अनिल बहुगुणा, भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बनाजी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी