कोरोना संक्रमण की गति धीमी होते ही मनरेगा में तेजी

जागरण संवाददाता उरई लॉकडाउन व पंचायत के चलते भले ही मनरेगा की गति सुस्त रही हो लेकिन अब तेजी से काम कराया जा रहा है। एक दिन में 22 हजार से अधिक मजदूरों को काम दिया जा रहा है। जनपद में मनरेगा से दो हजार से अधिक कार्य कराए जा रहें हैं। सरकार की प्राथमिकता रही है कि कोरोना काल में बाहरी शहरों प्रांतों से आने वालों को रोजी रोटी का समुचित प्रबंध किया जाए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 04:55 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 04:55 PM (IST)
कोरोना संक्रमण की गति धीमी होते ही मनरेगा में तेजी
कोरोना संक्रमण की गति धीमी होते ही मनरेगा में तेजी

जागरण संवाददाता, उरई : लॉकडाउन व पंचायत के चलते भले ही मनरेगा की गति सुस्त रही हो लेकिन अब तेजी से काम कराया जा रहा है। एक दिन में 22 हजार से अधिक मजदूरों को काम दिया जा रहा है। जनपद में मनरेगा से दो हजार से अधिक कार्य कराए जा रहें हैं।

सरकार की प्राथमिकता रही है कि कोरोना काल में बाहरी शहरों, प्रांतों से आने वालों को रोजी रोटी का समुचित प्रबंध किया जाए। काम मिले ताकि मजदूरों के परिवारों को भरण पोषण में किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। इस बार बीते वर्ष जैसे हालात तो नहीं रहे लेकिन फिर भी मजदूरों को काम देने की आवश्यकता महसूस की गई। बहुत से मजदूर पंचायत चुनाव के दौरान मतदान करने के लिए अपने गांव लौटे लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए उन्होंने अपने मन को परिवर्तित कर लिया और यहीं पर अपना रोजगार स्थापित करने की राह ढूंढने लगे। हालांकि सरकारी स्तर पर इसकी व्यवस्था भी है। मनरेगा के तहत लोगों को काम उपलब्ध कराया जा रहा है। अप्रैल मई में मनरेगा की गति भले ही शिथिल पड़ी है लेकिन अब कोई दिक्कत नहीं है। सोमवार को 22235 मजदूरों को मनरेगा से काम दिया गया।

60 ग्राम पंचायतों में काम शुरु

जालौन : कोरोना क‌र्फ्यू के साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद मनरेगा में गति आ गई है। विकास खंड की 62 ग्राम पंचायतों में से 60 ग्राम पंचायतों में मनरेगा का काम चल रहा है। जुलाई में चलने वाले वृहद पौधारोपण अभियान के लिए गांव-गांव गड्ढे खोदे जा रहे हैं। इसके अलावा गांव में कच्चे काम चल रहे हैं जिसमें चकरोड का निर्माण, माइनरों की सफाई, मेड़ बंदी हो रही है। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों ने अपने मकान के निर्माण में की जा मजदूरी को सम्मिलित किया है। विकास खंड की 60 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के 134 कार्य चल रहे हैं। इन कार्यों में 2852 जाब कार्डधारकों को काम दिया गया है। मनरेगा का काम देख रहे मनीष गुप्ता ने बताया कि विकास खंड की 60 ग्राम पंचायत में 134 काम चल रहे हैं जिसमें 2852 मजदूरों को काम दिया गया है। कोट

मनरेगा के कार्यों में तेजी लाई गई है। हर ब्लाक में काम चल रहा है। जिले की 574 ग्राम पंचायतों में से 484 में काम हो रहा है। 91 ग्राम पंचायतों में काम नहीं हो रहा है। जल्दी ही उसे भी शुरू कराया जा रहा है।

एके दीक्षित, डीसी मनरेगा

chat bot
आपका साथी