मुंबई हमले की यादें आज भी जेहन में हैं ताजा

जागरण संवाददाता उरई मुबंई में हुए आतंकी हमले को भले ही बारह वर्ष बीत गए हैं लेकिन

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 07:57 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 07:57 PM (IST)
मुंबई हमले की यादें आज भी जेहन में हैं ताजा
मुंबई हमले की यादें आज भी जेहन में हैं ताजा

जागरण संवाददाता, उरई : मुबंई में हुए आतंकी हमले को भले ही बारह वर्ष बीत गए हैं लेकिन उस हमले की यादें आज भी लोगों के जेहन में ताजा हैं। लोग आज भी उसकी याद कर सिहर उठते हैं। इसमें बहुत से निर्दोष लोगों की जान चली गई थी।

मुंबई में आतंकी हमला आज के ही दिन वर्ष 2008 में हुआ था। इसमें बहुत से लोग बेकसूर मारे गए थे। जब इस हमले की खबरें टीवी व समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई तो लोगों की आंखों में आंसू आ गए थे। उस हमले की याद आज भी लोग भुला नहीं सके हैं। हमले में मारे गए लोगों को हर वर्ष इस दिन श्रद्धांजलि दी जाती है। जिले में अलग अलग स्थानों पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने हमले में मारे गए देश के सपूतों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही आतंकवाद का साथ देने वाले पाकिस्तान की कड़ी निंदा की। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पाकिस्तान के खिलाफ कड़े फैसले लेने की बात कही। वहीं सरकार की ओर से कराई गई सर्जिकल स्ट्राइक की प्रशंसा की।

बोले लोग

मुंबई में वर्ष 2008 में किया गया आतंकी हमला कायरतापूर्ण था। बहुत से निर्दोष लोगों की जान इस हमले में चली गई थी। याद आते ही पूरा बदल सिहर उठता है।

- जीवनराम गुप्ता

मारे गए लोगों को अर्पित है श्रद्धांजलि

मुंबई का हमला मानवता के विरुद्ध था। बेवजह पड़ोसी मुल्क के इशारे पर आतंकियों ने गोलीबारी कर तमाम लोगों को मौत की नींद सुला दिया। उनको श्रद्धांजलि अर्पित है।

- अजय इटौरिया

chat bot
आपका साथी