कूड़ा ग्राम में मीनू और कुरेती में जेठी ने मारी बाजी

जागरण टीम उरई जनपद में ग्राम पंचायत सदस्य पद के 3342 पद रिक्त रह गए थे। जबकि दो ग्राम प्रधानों व दो बीडीसी की सीटों पर चुनाव होना बाकी था। शनिवार को चुनाव निपटने के बाद सोमवार को वोटों की गिनती कराई गई। हर ब्लाक में प्रत्याशियों की संख्या के अनुसार टेबल बनाई गई थीं। हालांकि पंचायत सदस्य के पदों के लिए 3058 प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए थे। कुल 230 सीटों पर ही मतदान हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 07:30 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 07:30 PM (IST)
कूड़ा ग्राम में मीनू और कुरेती में जेठी ने मारी बाजी
कूड़ा ग्राम में मीनू और कुरेती में जेठी ने मारी बाजी

जागरण टीम, उरई : जनपद में ग्राम पंचायत सदस्य पद के 3342 पद रिक्त रह गए थे। जबकि दो ग्राम प्रधानों व दो बीडीसी की सीटों पर चुनाव होना बाकी था। शनिवार को चुनाव निपटने के बाद सोमवार को वोटों की गिनती कराई गई। हर ब्लाक में प्रत्याशियों की संख्या के अनुसार टेबल बनाई गई थीं। हालांकि पंचायत सदस्य के पदों के लिए 3058 प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए थे। कुल 230 सीटों पर ही मतदान हुआ।

डकोर विकासखंड के अंतर्गत 76 ग्राम पंचायतें हैं जिसमें 75 ग्राम पंचायतों में निर्विरोध सदस्य चुन लिए गए थे। बची एक ग्राम पंचायत में आज मतगणना के बाद ग्राम पंचायत सदस्यों का कॉलम पूरा होगा।

महेबा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत के वार्ड सदस्यों परिणाम घोषित हो जाने के बाद अब 34 प्रधानों की ताजपोशी का रास्ता साफ हो गया है। महेबा में हुई वार्ड सदस्यों की मतगणना में 24 सदस्य निर्वाचित घोषित किए गए।

माधौगढ़ ब्लाक परिसर में मतगणना सुबह 8 बजे से होनी थी लेकिन आरओ के देरी से पहुंचने की वजह से डेढ़ घंटे देरी से शुरू कराई जा सकी। कुरोती में प्रधान पद के लिए हुई मतगणना में जेठी ने 644 मत पाकर विजय हासिल की।

कोंच विकास खंड की ग्राम पंचायत कूड़ा के प्रधान पद के हुए उपचुनाव में मीनू देवी 146 मतों विजयी घोषित की गई है। कुछ समय पूर्व ग्राम कूड़ा की नवनिर्वाचित प्रधान मैदा देवी की मृत्यु बीमारी के कारण हो गई थी। उनकी रिक्त हुई सीट पर उनकी ही बहु मीनू देवी ने चुनाव लड़ा और प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी पुष्पा देवी को 146 मतों से पराजित कर प्रधान की कुर्सी पर कब्जा जमाया। विकास खंड नदीगांव की ग्राम कुदईया में हुए बीडीसी सदस्य पद के उपचुनाव में रामशरण कुशवाहा 250 मतों से विजयी घोषित किए गए।

कदौरा में विकासखंड के अंतर्गत 71 ग्राम पंचायते हैं जिसमें से अधिकतर ग्राम पंचायतों में सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हो चुका था।

जालौन ब्लाक में सभी विजयी प्रत्याशियों को आरओ ने प्रमाण पत्र वितरित किए। सुरक्षा को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

chat bot
आपका साथी