जालौन में पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों को कम कराने के लिए यह क्या किया, जानें.

पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को लेकर जन अधिकारी पार्टी ने सरकार की नीतियों की निंदा की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Nov 2020 11:55 PM (IST) Updated:Mon, 23 Nov 2020 11:55 PM (IST)
जालौन में पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों को कम कराने के लिए यह क्या किया, जानें.
जालौन में पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों को कम कराने के लिए यह क्या किया, जानें.

संवाद सहयोगी, जालौन/माधौगढ़ : जन अधिकार पार्टी ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों, डीजल पेट्रोल के बढ़ते दामों के साथ जनता की समस्याओं को लेकर राज्यपाल व राष्ट्रपति को संबोधित 15 सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम को सौंपा।

तहसील प्रभारी लालसिंह कुशवाहा ने कहा कि देश व प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों से जनता परेशान हैं। डीजल व पेट्रोल के बढ़ते दामों के कारण आवश्यक वस्तुओं के दामों में आग लगी हुई। जिससे दैनिक उपयोग में की जाने वाली खाद्य वस्तुओं में भी महंगाई बढ़ रही है। डीजल के दाम बढ़ने से बोआई से लेकर सिंचाई की लागत बढ़ गई है। वहीं किसानों का धान व गेहूं कम दामों में सरकार खरीद रही है। इससे उन्हें उनकी उपजा का दाम भी नहीं मिल पा रहा है। बैंकों के कर्जे से परेशान होकर किसान आत्महत्या का रास्ता चुन रहे हैं। इसके अलावा सरकार की ओर से पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को समाप्त करने का कुचक्र रचा जा रहा है। क्रीमीलेयर व डीजल पेट्रोल के दामों की वृद्धि को रोकी जाए। संगठन के पदाधिकारियों ने 15 सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी गुलाब सिंह को देकर राष्ट्रीय संपत्तियों व उपक्रमों के निजीकरण पर रोक लगाने की मांग की। इस मौके पर अमर सिंह, मानवेंद्र सिंह, बृजेश कुमार, कमल सिंह, कृपाशंकर, मुलायम सिंह, धर्मेंद्र सिंह, वीरेंद्र कुमार,शैलेंद्र, जितेंद्र मौजूद रहे। माधौगढ़ में जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 13 सूत्रीय राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम शालिकराम को सौंपा। इस दौरान महाराज सिंह, संजीव, हिम्मत, अजय कुमार, सोनू, वीर सिंह, महेंद्र कुशवाहा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी