देश भर में मॉडल बना जालौन करियर प्रोग्राम

जागरण संवाददाता उरई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 24 से 26 जनवरी 2021 तक यूपी स्थापना दिवस

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 04:53 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 04:53 PM (IST)
देश भर में मॉडल बना जालौन करियर प्रोग्राम
देश भर में मॉडल बना जालौन करियर प्रोग्राम

जागरण संवाददाता, उरई : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 24 से 26 जनवरी 2021 तक यूपी स्थापना दिवस मनाए जाने की घोषणा की गई है। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के साथ- साथ आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के तहत प्रत्येक जिले में युवाओं के लिए मार्गदर्शन केंद्र या करियर कोचिग की शुरुआत भी की जाएगी। जिसमें जनपद के करियर प्रोग्राम को ही मॉडल बनाया गया है। यह जनपद जालौन का तीसरा नवाचार है जो पूरे प्रदेश में लागू होने जा रहा है।

वर्ष 2018 में जिलाधिकारी डॉ मन्नान अख्तर ने गरीब वर्ग के मेधावी छात्र छात्राओं के लिए जालौन करियर प्रोग्राम शुरू किया था जिससे कि यह बच्चे भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर अपने भविष्य की नींव को मजबूत बना सकें। इसमें उन्होंने माध्यमिक शिक्षा विभाग का सहयोग लिया। जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल को निर्देश दिए कि कोचिग शुरू की जाए। इसमें युवा अधिकारी व वह स्वयं भी समय निकालकर पढ़ाएंगे। इसमें सफलता मिली और करियर प्रोग्राम चल रहा है। अब इसके संचालन में भारत विकास परिषद भी योगदान दे रहा है। इस मॉडल को प्रदेश भर में लागू किया जाना गौरव की बात है। विशेष बात यह है कि जिलाधिकारी डॉ मन्नान अख्तर को फो‌र्ब्स पत्रिका द्वारा देश के सर्वश्रेष्ठ पचास जिलाधिकारियों में शानदार डीएम की उपाधि से विभूषित किया। वर्ष के शुरुआत में ही जनपद जालौन को शिक्षा में किये गये नवाचारों के लिए ग्लोबल टीचिग एक्सीलेंट अवार्ड , इन्नोवेटिव डाइरेक्टर आफ द ईयर 2020 भगवत पटेल जिला विद्यालय निरीक्षक जालौन, एशियन एजूकेशन अवार्ड से ऑनलाइन वर्चुअली नवाजा गया। इसको लेकर जनपद जालौन में चल रहे कौन बनेगा नन्हा कलाम, जालौन करियर प्रोग्राम, किशोरी शिक्षा समाधान तथा इन्स्पायर अवार्ड में वर्ष 2020 में प्रदेश में प्रथम स्थान एवं देश में सोलहवां स्थान प्राप्त किया है। टीम के सभी सदस्यों को जिलाधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक जालौन के द्वारा बधाई दी गई है।

chat bot
आपका साथी