रोजाना योग करने से शरीर में बढ़ती प्रतिरोधक क्षमता

जागरण टीम उरई अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी तहसील क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकारियों कर्मचारियों व आम लोगों ने योग कर स्वास्थ्य लाभ के बारे में जाना। जालौन में पतंजलि योग समिति समेत विभिन्न संगठनों सरकारी कार्यालयों में योगाभ्यास कराया गया जिसमें अधिकारी कर्मचारियों के साथ नगरवासियों ने योग किया। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में चिकित्साधिकारी डॉ. अमर सिंह व योग शिक्षक विवेक सिंह के नेतृत्व में योगाभ्यास कराया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 07:37 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 07:37 PM (IST)
रोजाना योग करने से शरीर में बढ़ती प्रतिरोधक क्षमता
रोजाना योग करने से शरीर में बढ़ती प्रतिरोधक क्षमता

जागरण टीम, उरई : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी तहसील क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकारियों, कर्मचारियों व आम लोगों ने योग कर स्वास्थ्य लाभ के बारे में जाना। जालौन में पतंजलि योग समिति समेत विभिन्न संगठनों, सरकारी कार्यालयों में योगाभ्यास कराया गया जिसमें अधिकारी कर्मचारियों के साथ नगरवासियों ने योग किया। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में चिकित्साधिकारी डॉ. अमर सिंह व योग शिक्षक विवेक सिंह के नेतृत्व में योगाभ्यास कराया गया।

सरस्वती शिशु मंदिर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वाचस्पति मिश्रा ने योगाभ्यास कराया। डॉ. मुकेश राजपूत, डॉ. सहन बिहारी गुप्ता ने योग किया। इसके साथ ही अन्य लोगों को भी रोजाना 30 मिनट योग करने के लिए प्रेरित किया गया। माधौगढ़ में एसडीएम शालिकराम व तहसीलदार प्रेमनारायण प्रजापति, बीडीओ दीपक कुमार ने योग के माध्यम से लोगों से अपील किया कि योग दिवस पर सभी को सीख लेनी चाहिए और रोजाना योग करना चाहिए जिससे उनकी शरीर स्वस्थ्य रह सके। इससे कोरोना वायरस जैसी बीमारियों व अन्य कोई बीमारियों से हमें लड़ने की क्षमता मिलती है। साथ ही प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। गोहन थाना परिसर में थाना प्रभारी राजीव कुमार वैस, थाने में कोतवाल प्रवीण कुमार ने स्टाफ के साथ योग किया। कालपी में सोमवार की सुबह राधा माधव घाट में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें एसडीएम कौशल कुमार, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार, आरआई रामभवन, सभासद अरविद यादव सहित लोगों ने योग किया। भूरेश्वर मंदिर प्रांगढ़ में विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, अमित पांडेय, सुरजीत सिंह रवींद्र श्रीवास्तव ने योग किया। यमुना तट स्थित संत पथिक आश्रम में योग समिति संचालन डॉ. विवेक निगम व मनीष पाल ने शारीरिक दूरी का पालन कराते हुए योग कराया। कोंच में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गल्ला मंडी में योग दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक मूलचंद निरंजन, अंजू अग्रवाल, बृजभूषण सिंह, सुनील लोहिया, प्रेमनारायण, अनिल अग्रवाल, दीपक मिश्रा, विक्रम तोमर, धर्मेंद्र यादव, प्रभंजन गर्ग, मनीष नगरिया, प्रदीप वर्मा, शिवकुमार, विनोद चंसौलिया ने योग कर अन्य लोगों को भी योग करने के लिए प्रेरित किया।

chat bot
आपका साथी