अपराध नियंत्रण के लिए बढ़ाएं गश्त

संवाद सूत्र आटा थाने में शनिवार की शाम को आईजी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 11:31 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 11:31 PM (IST)
अपराध नियंत्रण के लिए बढ़ाएं गश्त
अपराध नियंत्रण के लिए बढ़ाएं गश्त

संवाद सूत्र, आटा : थाने में शनिवार की शाम को आईजी ने वार्षिक निरीक्षण किया और जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।

थाने में आईजी सुभाष चंद्र बघेल ने निरीक्षण करते हुए थाना कार्यालय और मालखाना, बैरक, मैस, भोजनालय, कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन गेस्ट हाउस का निरीक्षण किया और निर्माणाधीन गेस्ट हाउस का काम जल्द से जल्द निपटाने के लिए आदेश दिया। इसके बाद उन्होंने कार्यालय में महिला उत्पीड़न रजिस्टर, हरिजन उत्पीड़न रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में अपराधी को नहीं बक्सा जाना चाहिए। जो भी लंबित विवेचना हों उन्हें जल्द से जल्द समाप्त कर दिया जाए। इसके बाद उन्होंने कहा कि गश्त को बढ़ा दिया जाए जिससे कि अपराध को नियंत्रण किया जा सके। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अवधेश कुमार सिंह, सीओ कालपी आरपी सिंह, कोतवाल आटा सुधाकर मिश्रा, उपनिरीक्षक शीतला प्रसाद मिश्रा, अवधेश त्रिवेदी, चंद्रभान वाजपेयी, दामोदर सिंह, सुरेंद्र कुमार सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी