बकरी व भैंस पालन कर आय बढ़ाएं किसान

संवाद सूत्र कदौरा कृषि विभाग के द्वारा किसान कल्याण मिशन के अंर्तगत ब्लाक परिसर में किसान

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Jan 2021 08:16 PM (IST) Updated:Wed, 06 Jan 2021 08:16 PM (IST)
बकरी व भैंस पालन कर आय बढ़ाएं किसान
बकरी व भैंस पालन कर आय बढ़ाएं किसान

संवाद सूत्र, कदौरा : कृषि विभाग के द्वारा किसान कल्याण मिशन के अंर्तगत ब्लाक परिसर में किसान मेला तथा गोष्ठी सहित मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मेला में बीडीओ अतिरंजन सिंह ने कहा कि किसान पारंपरिक खेती को छोड़कर वैज्ञानिक विधि से खेती करे वह उनके लिए लाभदायक होगी। उसके साथ किसान अपनी आय बढ़ाने के अन्य संसाधनों का उपयोग करे जिससे आय बढ़ेगी तो परिवार भी खुशहाल रहेगा। उन्होंने ने कहा कि किसान को भैंस पालन तथा बकरी पालन कर अपनी आय बढ़ानी चाहिए जिससे किसानों की आर्थिक तरक्की हो सके। उन्होंने महिला किसानों को भी खेती के अलावा अन्य स्त्रोतों को अपनाने के सुझाव दिए। उन्होंने घरेलू महिलाओं को समूह में सम्मिलित होकर अपने जीवन स्तर में सुधार करना चाहिए। किसानों तथा समूह की महिलाओं ने 15 से अधिक स्टाल लगाकर अपने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया। इस दौरान विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, विपिन सचान, जिला कृषि अधिकारी अमर सिंह, मंडल प्रभारी जगत विश्वकर्मा, किसान दयाराम, विनय सिंह, वीरेंद्र सिंह, अजय सिंह, श्यामू तिवारी सहित ग्रामीणांचल से महिलाएं तथा किसान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी