उल्टी, दस्त के मरीजों की संख्या में इजाफा

जागरण संवाददाता, उरई : गर्मी की वजह से उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सुबह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Jun 2018 05:33 PM (IST) Updated:Tue, 05 Jun 2018 05:33 PM (IST)
उल्टी, दस्त के मरीजों की संख्या में इजाफा
उल्टी, दस्त के मरीजों की संख्या में इजाफा

जागरण संवाददाता, उरई : गर्मी की वजह से उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सुबह से ही जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की लाइन लगनी शुरू हो जाती है। दोपहर तक मरीजों का तांता नहीं टूटता है। इनमें सबसे अधिक उल्टी, दस्त से प्रभावित होते हैं। चिकित्सकों को थोड़ी देर के लिए फुर्सत नहीं मिलती है। कई मरीजों को तो रोज भर्ती भी करना पड़ जाता है। प्राइवेट चिकित्सकों के यहां भी दिन भर मरीज लाइन लगाए देखे जा सकते हैं।

मौसम का असर बच्चों पर ही नहीं बल्कि बड़े बुजुर्गो पर भी देखने को मिल रहा है। तमाम लोग उल्टी, दस्त से प्रभावित हैं। हालत यह है कि सुबह से ही जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की लाइन लग जाती है। इन मरीजों में अधिकांश उल्टी दस्त और बुखार के रहते हैं। चिकित्सकों के कक्ष मरीजों से फुल रहते हैं। डाक्टरों को दम लेने की भी फुर्सत नहीं मिल पाती है। एक चिकित्सक को पचास से सौ मरीज देखने पड़ रहे हैं। इतनी अधिक भीड़ हो जाती है कि ओपीडी में खड़ा होना तक मुश्किल साबित होता है। मंगलवार को भी जबरदस्त भीड़ रही। इनमें कई मरीज ऐसे होते हैं जिनको भर्ती करना पड़ता है। मंगलवार को जिला अस्पताल के वार्ड में रेखा देवी, सोम देवी, वियोगी, जानकी सीमा इलाज के लिए भर्ती थे। निजी चिकित्सकों के यहां भी हाल कुछ इसी तरह से है।। डा. विनय अग्रवाल का कहना है गर्मियों में थोड़ी सी भी असावधानी करने के दिक्कत हो सकती है। लोगों को ताजे भोजन और शुद्ध पानी का प्रयोग करना चाहिए।

chat bot
आपका साथी