कोरोना से बचाव के लिए बढ़ाएं रोग प्रतिरोधक क्षमता

जागरण संवाददाता उरई कोरोना से बचाव के लिए सबसे जरुरी है जागरूकता। सर्तकता ही सबसे बड़

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Dec 2020 11:40 PM (IST) Updated:Wed, 23 Dec 2020 11:56 PM (IST)
कोरोना से बचाव के लिए बढ़ाएं रोग प्रतिरोधक क्षमता
कोरोना से बचाव के लिए बढ़ाएं रोग प्रतिरोधक क्षमता

जागरण संवाददाता, उरई : कोरोना से बचाव के लिए सबसे जरुरी है जागरूकता। सर्तकता ही सबसे बड़ा निदान है। लोगों में जागरूकता की अभी भी कमी है। लोगों को और भी गंभीरता दिखानी चाहिए। यह बात बुधवार को दैनिक जागरण द्वारा आयोजित प्रश्न प्रहर कार्यक्रम में जिला होम्योपैथ अधिकारी डॉ. विकास चतुर्वेदी ने कही। उन्होंने कहा कि ऊर्जा से भरपूर भोजन करने के साथ जीवन शक्ति बढ़ती है। व्यायाम करने से भी काफी लाभ होता है। आइए देखते हैं किसने क्या सवाल पूछा।

------------

प्रश्न : कोरोना से डर लगता है और काम पर भी जाना है, क्या करूं?

राघवेंद्र सिंह, उरई

उत्तर : कोरोना से बचाव के उपाय का पूरा पालन करें, अपनी प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने के लिए सुबह योग या व्यायाम करें। भोजन में प्राकृतिक आहार मन को शांत और ऊर्जा से भरा रखने के लिए ध्यान या सत्संग में जाएं। आपकी जीवनी शक्ति आपको किसी भी रोग से बचा सकती है। कुछ होम्योपैथिक दवाएं जीवनी शक्ति को बढ़ाने में कारगर हुई है, उनका नियमित सेवन भी आपको रोग से लड़ने में सक्षम बनाता है।

प्रश्न : मेरी उम्र 65 वर्ष है, नींद न आने से परेशान रहता हूं?

नारायन सिंह, शांति नगर

उत्तर : रात्रि में सोने से दो घंटे पहले भोजन करें, इसके बाद थोड़ा टहल लें। बिस्तर पर जाने से पहले गरम पानी में पैर रखें, नींद आने लगेगी। होम्योपैथी दवाएं भी इसमें कारगर हैं आप इन्हें ले सकते हैं।

प्रश्न : कमर में दर्द रहता है, कई वर्ष से अंग्रेजी दवाएं खाईं लेकिन आराम नहीं मिल रहा है?

नीत गुप्ता, तुलसी नगर उरई

उत्तर : सर्दी से बचाव रखें, गरिष्ठ भोजन न लें, कच्चा, उबला और भुना हुआ अधिक खायें, फलों और सब्जियों को अधिक लें। फिजियोथेरेपी और प्राकृतिक चिकित्सा के साथ होम्योपैथी निरंतर लें तो यह रोग बढ़ेगा नहीं, अन्यथा यह लगातार बढ़ता रहेगा।

प्रश्न : गाल ब्लेडर में पथरी है, दर्द नहीं होता है? पर बदहजमी रहती है?

सोनम सिंह, आफीसर कालोनी उरई

उत्तर : तेल, घी का सेवन कम करें, मूली और चुकंदर कच्चा खाने के साथ लें, अन्य सलाद भी खूब खाएं। 15 मिनट रोज कपालभांति प्राणायाम करें। साथ में होम्योपैथी का एक वर्ष तक निरंतर सेवन करने से पथरी दूर हो सकती है।

प्रश्न : पिछले वर्ष बुखार आया था तब से मेरी हड्डियों में दर्द रहता है? और अक्सर जी मचलाता है?

शिशकांत प्रजापति, कदौरा

उत्तर : जिला अस्पताल आकर लिवर और आर्थराइटिस प्रोफाइल का टेस्ट कराएं। होम्योपैथी दवा के प्रयोग से यह समस्या जड़ से दूर हो जाती है? कई वर्षों की समस्या भी कुछ महीनों में दूर जाएगी।

प्रश्न : सर्वाइकल दर्द 20 साल से है, अंग्रेजी दवाएं लेता हूं?

भानुप्रकाश अरूसिया, कोंच

उत्तर : होम्योपैथी सरवाइकल बोन में कैल्शियम को बैलेंस कर एवं लिगामेंट के कड़ेपन को दूर कर इसमें बहुत शीघ्र आराम देगी। साथ ही गर्दन का व्यायाम और सिकाई किसी चिकित्सक की देखरेख में करें। ऊंचा तकिया न लगाएं कम मोटे गद्दे का प्रयोग करें।

प्रश्न : मेरे बाल सर्दियों में बहुत अधिक गिरते हैं?

मुक्ति, सुशील नगर उरई

उत्तर : पानी और पौष्टिक तत्वों की कमी से बाल अधिक गिरते हैं?। सुबह दो से चार गिलास पानी पीकर सूर्य नमस्कार या आगे झुकने वाले आसन करें। तत्पश्चात ही अपने बालों को धोयें या कंघी करें। साथ ही गाजर, चुकंदर, पत्ती गोभी, टमाटर का सूप पिएं।

chat bot
आपका साथी