पांच घरों में भीषण आग से गृहस्थी का सामान राख

संवाद सूत्र कुठौंद ग्राम मसगांव में बुधवार की दोपहर भीषण आग लग गई। पांच घर आग की चपेट में आग गए। पूरा गांव खतरे में पड़ा नजर आ रहा था। दमकल को सूचना देने के बाद ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास से आग बुझाने की कोशिश की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया जा सका लेकिन तब तक पांच घरों में गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो चुका था। छह लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Apr 2021 07:30 PM (IST) Updated:Wed, 28 Apr 2021 07:30 PM (IST)
पांच घरों में भीषण आग से गृहस्थी का सामान राख
पांच घरों में भीषण आग से गृहस्थी का सामान राख

संवाद सूत्र, कुठौंद : ग्राम मसगांव में बुधवार की दोपहर भीषण आग लग गई। पांच घर आग की चपेट में आग गए। पूरा गांव खतरे में पड़ा नजर आ रहा था। दमकल को सूचना देने के बाद ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास से आग बुझाने की कोशिश की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया जा सका, लेकिन तब तक पांच घरों में गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो चुका था। छह लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

बुधवार की दोपहर तीन बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया ।ग्रामीणों ने जैसे तैसे जानवरों को खोल दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास से आग बुझाई। लेकिन तब तक गांव के सीतारण पुत्र बाबू ,नंदराम पुत्र बालादीन,लालाराम पुत्र कामता प्रसाद,प्रेम कुमार पुत्र चूरामन,नाथूराम पुत्र राम नारायण के घर में गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो गया। छह लाख से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है। ग्रामीणों का कहना है कि फायरबिग्रेड समय पर आ जाती तो नुकसान कुछ कम होता। एसडीएम जालौन गुलाब सिंह ने कहा है कि लेखपाल से रिपोर्ट मंगवाकर अग्निपीड़ितों को हर संभव मदद दी जाएगी। आग से झुलसी महिला की उपचार के दौरान मौत

जागरण संवाददाता, उरई : रेंढ़र थाना क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा में संदिग्ध हालात में आग से झुलसी महिला ने बुधवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

ग्राम कुठौंदा निवासी 38 वर्षीय शिल्पी पत्नी रामनरेश मिश्रा मंगलवार को आग से बुरी तरह झुलस गयी थी। उसे स्वजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। 80 फीसद शरीर झुलस जाने की वजह से उसकी जान नहीं बचायी जा सकी। बुधवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी