स्वास्थ्य टीमों ने शहरी क्षेत्र में 1365 घरों का किया सर्वे

जागरण संवाददाता उरई कोविड 19 की जागरूकता को लेकर नगर क्षेत्र की स्वास्थ्य टीम ने शहर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 07:22 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 07:22 PM (IST)
स्वास्थ्य टीमों ने शहरी क्षेत्र में 1365 घरों का किया सर्वे
स्वास्थ्य टीमों ने शहरी क्षेत्र में 1365 घरों का किया सर्वे

जागरण संवाददाता, उरई : कोविड 19 की जागरूकता को लेकर नगर क्षेत्र की स्वास्थ्य टीम ने शहर की कांशीराम कॉलोनी में रैली निकाली। इस दौरान दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी का संदेश देने के साथ ही खांसी, बुखार व जुकाम आदि होने की स्थिति में अपने साथ परिवार की भी जांच कराने की सलाह दी।

नगरीय स्वास्थ्य केंद्र गोपालजी के साथ 17 एएनएम और 22 आशा कर्मचारी शामिल थीं। रैली में आगे माइक पर संदेश बज रहे थे। पीछे स्वास्थ्य कर्मी चल रहे थे। जो लोगों को समझा रहे थे कि एक दूसरे से हमेशा दूरी बनाकर रखे। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क जरूर लगाए। कोरोना योद्धाओं का सम्मान करें। सार्वजनिक स्थानों पर ना थूकें। बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाए और डॉक्टर से सलाह लें। कांशीराम कॉलोनी में बढ़ रहे मरीज

नगरीय क्षेत्र की टीम ने कांशीराम कॉलोनी में बढ़ते मरीजों को देखते हुए अभियान चलाया गया। इसमें घर घर जाकर सर्वे किया गया। 1365 घरों में जाकर 6331 की हुई जांच

नगरीय प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि शहरी क्षेत्र की 19 टीमों ने शुक्रवार को 1365 घरों में जाकर 6331 लोगों की जांच की। जिसमें चार में कोविड 19 के लक्षण मिले। टीम को अलर्ट कर दिया गया है।

24 नवंबर को इन जगहों पर चलाया जा चुका अभियान

नगरीय प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि इसके पहले 24 नवंबर को शहर के मोहल्ला शिवपुरी, गणेशगंज, अथाई, तिलकनगर और सदनपुरी में भी इसके पहले सर्वे अभियान चलाया जा चुका है। इसमें 2332 घरों में जाकर सर्वे किया जा चुका है। इसमें 10425 लोगों की स्क्रीनिग की गई। इसमें कोई भी कोरोना लक्षण वाला व्यक्ति नहीं मिला था।

chat bot
आपका साथी