स्नातक विधायक चुनाव में मनोयोग से जुटें कार्यकर्ता

संवाद सहयोगी कालपी समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का नगर के यमुना पुल पर का

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 07:31 PM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 07:31 PM (IST)
स्नातक विधायक चुनाव में मनोयोग से जुटें कार्यकर्ता
स्नातक विधायक चुनाव में मनोयोग से जुटें कार्यकर्ता

संवाद सहयोगी, कालपी : समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का नगर के यमुना पुल पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने स्नातक विधायक के चुनाव मे कार्यकर्ताओं को पूरे जी जान से लग जाने के निर्देश दिए।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का स्वागत करने के लिए समाजवादी पार्टी के युवा नेता अजहर बाबा, शिवम यादव, मो. दानिश राणा, आशुतोष यादव की टोली के नेतृत्व में कई कार्यकर्ताओं ने यमुना पुल के समीप दुर्गा मंदिर चौराहे पर पहुंचे जहां पर प्रदेश अध्यक्ष का काफिला आते ही युवा कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारे लगाए और प्रदेश अध्यक्ष का फूल बरसाकर व माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में स्नातक विधायक के चुनाव में पूरा जोर लगा दें। मतदाताओं को सपा सरकार की योजनाओं के बारे में बताए इसके बाद उनका काफिला झांसी के लिए रवाना हो गया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष विजय, समर सिह गुड्डू, मलखान सिंह, जैनुल आब्दीन, रामप्रकाश गुप्ता, वीरेंद्र यादव, शिशु यादव, अफजाल खां गुड्डू, दिलीप यादव, रोहित, शिवम यादव, श्याम सिंह यादव, अखिलेश यादव, गुलाब सिंह यादव मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी