राजकीय मेडिकल कॉलेज को मिले 21 आक्सीजन कंसंट्रेटर

- भर्ती होने वाले मरीजों के लिए बढ़ गई सुविधा - ऑक्सीजन की कमी से नहीं जाएगी किसी की जान

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 10:54 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 10:54 PM (IST)
राजकीय मेडिकल कॉलेज को मिले 21 आक्सीजन कंसंट्रेटर
राजकीय मेडिकल कॉलेज को मिले 21 आक्सीजन कंसंट्रेटर

- भर्ती होने वाले मरीजों के लिए बढ़ गई सुविधा

- ऑक्सीजन की कमी से नहीं जाएगी किसी की जान

जागरण संवाददाता, उरई: वैश्विक महामारी कोविड-19 के चलते आक्सीजन की कमी के कारण मरीजों की जान को खतरा हो जाता है। प्रधानाचार्य डॉ. द्विजेन्द्र नाथ ने मरीजों के समुचित उपचार के लिए जीवनरक्षक आक्सीजन की उपलब्धता के लिए कई स्वयंसेवी संस्थाओं से मांग की थी। जिसके फलस्वरूप शनिवार को 21 आक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन मिली हैं।

जिले में कई दिनों से लगातार ऑक्सीजन की किल्लत का सामना करना पड़ रहा था। इसके मद्देनजर प्राचार्य कई दिनों से महामारी के संकट से उबरने के लिए प्रयास कर रहे थे। जिसका परिणाम यह रहा कि स्वस्थ एक्ट ग्रांड स्वयं सेवी संस्था की ओर से दीपांशु ने मोबाइल दूरभाष पर सूचित किया कि उनकी संस्था राजकीय मेडिकल कॉलेज को 21 आक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन देगी। अब इससे रोजाना पांच लीटर आक्सीजन आसानी से प्राप्त किया जा सकेगा। यह संस्था अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य कर रही है। इसके बाद प्रधानाचार्य ने संस्था को सभी उपचाराधीन कोविड मरीजों की तरफ से धन्यवाद दिया। जिला अस्पताल की ओर से भी राजकीय मेडिकल कॉलेज को 10 आक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराए गए हैं। इस प्रकार कुल 31 आक्सीजन कंसंट्रेटर मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में स्थापित किए जा चुके हैं। इस अवसर पर चिकित्सालय में डॉ. आरएन कुशवाहा (उप-प्रधानाचाय), डॉ. आरके सिंह (मुख्य चिकित्सा अधीक्षक), डॉ. अपूर्व अग्रवाल (आचार्य, एनेस्थीसिया विभाग), डॉ. अरुण अहिरवाह (सहायक आचार्य, एनेस्थीसिया विभाग), डॉ. मनोज वर्मा (सहायक आचार्य, अस्थिरोग विभाग), डॉ. सुनित सचान, डॉ. शैलेश वर्मा, डॉ. प्रशांत निरंजन, डॉ. जितेन्द्र मिश्रा, डॉ. छवि जायसवाल इत्यादि चिकित्सकीय टीम के सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी