घर-घर पहुंचाएं सरकार की योजनाएं

संवाद सहयोगी कालपी भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व प्रदेश के सह चुनाव प्रभारी ने उसरगांव स्ि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 06:13 PM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 06:13 PM (IST)
घर-घर पहुंचाएं सरकार की योजनाएं
घर-घर पहुंचाएं सरकार की योजनाएं

संवाद सहयोगी, कालपी : भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व प्रदेश के सह चुनाव प्रभारी ने उसरगांव स्थित विधायक कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष व प्रदेश के सह चुनाव प्रभारी तथा मंदसौर मध्यप्रदेश से सांसद सुधीर गुप्ता ने विधायक नरेंद्र सिंह जादौन के उसरगांव स्थित कार्यालय में शक्ति केंद्र संयोजक व प्रभारी व महामंत्री के साथ बैठक की। उन्होंने संगठन को मजबूत करने का मंत्र दिया। उन्होंने भाजपा सरकार की योजनाएं जन जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से कहा। इसके बाद वह मां वनखंडी देवी शक्तिपीठ व व्यास मंदिर पहुंचे जहां पर उन्होंने दर्शन व पूजन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह, विधायक नरेन्द्र सिंह जादौन, नगर अध्यक्ष अमित पांडेय, सत्येंद्र चौहान, संजीव श्रृंगी ऋषि, सुधीर सिंह, संजीव उपाध्याय, रिसाल सिंह, धर्मेन्द्र सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी