नम आंखों से विसर्जित की गई देवी प्रतिमाएं

जागरण संवाददाता उरई जिले भर में शुक्रवार को नवरात्र के अंतिम दिन पंडालों में स्थापित मा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 04:55 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 04:55 PM (IST)
नम आंखों से विसर्जित की गई देवी प्रतिमाएं
नम आंखों से विसर्जित की गई देवी प्रतिमाएं

जागरण संवाददाता, उरई : जिले भर में शुक्रवार को नवरात्र के अंतिम दिन पंडालों में स्थापित मां दुर्गा के सभी स्वरूपों की प्रतिमाओं का भक्तजनों ने पूजा अर्चना के बाद गाजे-बाजे के साथ नदियों व तालाबों में विसर्जन किया।

डकोर क्षेत्र के कुसमिलिया में दो स्थानों पर विराजमान मां दुर्गा की प्रतिमाओं की आरती कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं ने गांव चिल्ली के तालाब में देवी प्रतिमाओं का विसर्जन किया। शहर की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए जिला प्रशासन की ओर से चिल्ली गांव में स्थित तालाब में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। नम आंखों से भक्तों ने मां की प्रतिमाओं का विसर्जन किया। साथ ही श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाते हुए जमकर अबीर गुलाल उड़ाया। चिल्ली के तालाब में शहर के अलावा अजनारी, बढ़ेरा, कुसमिलिया, डकोर, टिमरों आदि गांवों से आईं देवी प्रतिमाओं का भक्तजनों ने विसर्जन किया। इस दौरान मजिस्ट्रेट विवेक मौर्य, एसडीएम पुष्कर नाथ चौधरी, सीओ संतोष कुमार, तहसीलदार करमवीर सिंह, कानूनगो अभिषेक मिश्रा, डकोर थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मौजूद रहे। वहीं कालपी में यमुना किनारे किलाघाट के समीप वैकल्पिक सरोवर में गाजे बाजे के साथ भक्तों ने मूर्ति विसर्जन कीं। इस मौके पर उपजिलाधिकारी कौशल कुमार व क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। रामपुरा क्षेत्र में यमुना नदी किनारे बनाए गए जलाशय में देवी प्रतिमाओं का विसर्जन किया। कदौरा क्षेत्र में देवी प्रतिमाओं का विसर्जन नदी में किया। इसके पहले श्रद्धालुओं ने देवी मां की शोभायात्रा निकाली।

chat bot
आपका साथी