गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ..

फोटो संख्या 23 और 24 गणेश प्रतिमाओं का हुआ विर्सजन संवाद सहयोगी कोंच/जालौन गणपि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 11:52 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 11:52 PM (IST)
गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ..
गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ..

फोटो संख्या : 23 और 24 गणेश प्रतिमाओं का हुआ विर्सजन संवाद सहयोगी, कोंच/जालौन : गणपति बप्पा मोरिया मंगल मूर्ति मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों के साथ जालौन के अकोढ़ी दुबे में भगवान श्री गणेश की मूर्ति विसर्जन किया गया। भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। इसी तरह कोंच में भी एक सप्ताह तक चले गणेश महोत्सव का समापन हो गया।

कोंच में गणपति बप्पा मोरया के जयकारे के बीच गणेश भक्तों ने गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन नगर सागर ताल एवं धनुतालाब में किया। एक सप्ताह पर घरों में लोगों ने गणपति की प्रतिमा की स्थापना कर उसकी प्रतिदिन पूजा अर्चना की उन्हें लड्डू का भोज लगाया। शुक्रवार को पूरे सम्मान के साथ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कर दिया।जालौन में गणेश महोत्सव के दौरान ग्राम अकोढ़ी दुबे , जोशियाना में रामू परिहार के घर में स्थापित भगवान गणेश की मूर्ति का शुक्रवार को एकादशी के मौके पर विसर्जन किया गया। गांव में स्थापित भगवान गणेश की पूजा अर्चना की गई तथा सातवें दिन विसर्जन किया गया। शुक्रवार को खराब मौसम के बाद निकाली गई शोभायात्रा में भक्त जमकर झूमे तथा भगवान श्री गणेश के जयकारे लगाए। गांव में भ्रमण के बाद मूर्ति का विसर्जन गांव के तालाब में किया गया। इस मौके पर नरेंद्र पटेल, रामकुमार बाथम, रीमा पटेल, खुशी पटेल, अभय पाठक, भगवती शरण शर्मा, निखिल बाथम, मनोज मौजूद रहे। शुक्रवार को खराब मौसम के बाद निकाली गई शोभायात्रा में भक्त जमकर झूमे तथा भगवान श्री गणेश के जयकारे लगाए। गांव में भ्रमण के बाद मूर्ति का विसर्जन गांव के तालाब में किया गया।

chat bot
आपका साथी